लाइव न्यूज़ :

एक्जिम बैंक ने गिनी को 21 करोड़ डालर का आसान शर्तो पर रिण उपलब्ध कराया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 21:15 IST

Open in App

एक्ज़िम बैंक ने अफ्रीकी देश गिनी की विभिन्न परियोजनाओं में मदद के लिए भारत सरकार की तरफ से 21.07 करोड़ डॉलर का आसान ऋण मुहैया कराया है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि गिनी में ग्रैंड कॉनक्री-क्षितिज 2040 पेयजल आपूर्ति परियोजना को वित्तीय तौर पर मजबूत करने के लिए 17 करोड़ डॉलर की रिण सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आरबीआई ने कहा कि इस समझौते पर दिसंबर 2019 में एक्ज़िम बैंक और गिनी सरकार के बीच हस्ताक्षर किए गए थे। रिण सुविधा का यह समझौता 11 अगस्त, 2021 से प्रभावी है। इसके अलावा कंकन और नजेरेकोर क्षेत्र में अस्पतालों के निर्माण और उन्नयन के लिए बैंक की तरफ से 2.05 करोड़ डॉलर की ऋण सीमा दी जायेगी। वहीं गिनी में दो सौर परियोजनाओं के लिए 2.02 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा दी गई है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि गिनी में सात सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के लिए बिजली और पीने के पानी की आपूर्ति के लिए सौर परियोजना पर 1.44 करोड़ डॉलर, जबकि 200 स्वास्थ्य सुविधाओं में बिजली सुविधा और प्रशीतन के लिए 58.2 लाख डॉलर का खर्च आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holidays in March 2026: होली, ईद और राम नवमी; मार्च में छुट्टियों की भरमार, देखें कब-कब है अवकाश

कारोबारRBI New Rules: बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहक ध्यान दें, 1 नवंबर से बदल रहे लॉकर को लेकर ये नियम, जानें RBI का अपडेट

कारोबारBank Holiday: क्या कल, 5 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद? चेक करें डिटेल

कारोबारRBI: अब चेक क्लियरिंग के लिए नहीं करना होगा इंतजार, कुछ ही घंटों में हो जाएगा काम; RBI इस डेट से कर रही नया सिस्टम पेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स