लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ को आर्थिक वृद्धि में तेजी की उम्मीद, पर महंगाई को लेकर चिंतित

By भाषा | Updated: July 7, 2021 18:22 IST

Open in App

ब्रसेल्स सात जुलाई (एपी) यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा ने बुधवार को कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण लगाए गए प्रतिबंधों में ढील के बाद यूरोपियन संघ में शामिल देशों की अर्थव्यवस्थाएं तेजी से पटरी पर लौटने और तीव्र आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने के लिए तैयार हैं। हालांकि कोविड के नए प्रकारों और महंगाई को लेकर खतरा बना हुआ है।

यूरोपीय आयोग 2021 के ग्रीष्मकालीन पूर्वानुमानों के अनुसार ईयू में शामिल 27 देशों की अर्थव्यवस्थाओं तथा यूरो मुद्रा का उपयोग करने वाले 19 देशों की आर्थिक वृद्धि दर 4.8 प्रतिशत रह सकती है, जो पिछले अनुमान की तुलना में लगभग आधा प्रतिशत अधिक है।

साथ ही वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद के इस वर्ष की अंतिम तिमाही में अपने कोविड संकट से पहले के स्तर पर लौटने की उम्मीद है। वर्ष 2022 में वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।

ईयू के अर्थव्यवस्था आयुक्त पाओलो जेंटिलोनी ने कहा, ‘‘यूरोपीय संघ देशों की अर्थव्यवस्था इस साल दशकों में अपनी सबसे तेज आर्थिक वृद्धि देखने के लिए तैयार हैं। इसका कारण घरेलू और वैश्विक स्तर पर मजबूत मांग है...।’’

उन्होंने कहा कि आर्थिक खतरा इस बात पर निर्भर करता है कि कोविड के नये प्रकार के प्रसार को रोकने के लिए अगर कोई पाबंदी लगायी जाती है तो देश और कंपनियां उसका सामना कैसे करती हैं। साथ ही अगर आपूर्ति पर पाबंदियां बनी रही और कीमत को लेकर जो दबाव है, ग्राहकों पर डाला जाता है तो महंगाई दर बढ़ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब