लाइव न्यूज़ :

Eros International Media Ltd पर एक्शन, सेबी ने प्रबंध निदेशक सुनील अर्जन लुला और सीईओ प्रदीप कुमार द्विवेदी को शेयर बाजार से बैन किया, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2023 13:56 IST

Eros International Media Ltd- मीडिया एवं मनोरंजन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड, उसके प्रवर्तकों, प्रबंध निदेशक सुनील अर्जन लुला और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रदीप कुमार द्विवेदी को शेयर बाजार से प्रतिबंधित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनिदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय पद ग्रहण करने से भी प्रतिबंधित किया गया है।इरोज वर्ल्डवाइड एफजेड एलएलसी और इरोज डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड को भी सेबी ने प्रतिबंधित कर दिया है।फॉरेंसिक लेखा परीक्षक तीन महीनों के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेगा।

नई दिल्लीः भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने रुपयों की कथित हेराफेरी के एक मामले में मीडिया एवं मनोरंजन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड, उसके प्रवर्तकों, प्रबंध निदेशक सुनील अर्जन लुला और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रदीप कुमार द्विवेदी को शेयर बाजार से प्रतिबंधित कर दिया।

अंतरिम आदेश के अनुसार, लुला एवं द्विवेदी को इरोज या उसकी किसी सूचीबद्ध कंपनी समेत किसी भी सूचीबद्ध कंपनी में निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय पद ग्रहण करने से भी प्रतिबंधित किया गया है। इरोज इंटरनेशनल और उसके दो वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा दो प्रवर्तक इकाइयों- इरोज वर्ल्डवाइड एफजेड एलएलसी और इरोज डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड को भी सेबी ने प्रतिबंधित कर दिया है।

सेबी ने बीएसई को बीएसई पर सूचीबद्ध तीन कंपनियों- थिंकिंक पिक्चरेज लिमिटेड, मीडियावन ग्लोबल एंटरटेनमेंट लिमिटेड और स्पाइसी एंटरटेनमेंट एंड मीडिया लिमिटेड के बहीखातों की जांच करने के लिए एक फॉरेंसिक परीक्षक को नियुक्त करने का निर्देश दिया है। आरोप है कि इरोज के रुपयों की हेराफेरी के कथित मामले में प्राथमिक जांच में ये तीन कंपनियां ही माध्यम थीं। फॉरेंसिक लेखा परीक्षक तीन महीनों के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेगा।

टॅग्स :भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)शेयर बाजारसेंसेक्सshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित