लाइव न्यूज़ :

EPFO: भविष्य निधि जमा करने वाले 6.5 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा होली का तोहफा, ऐसे मिलेगा लाभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2022 16:43 IST

ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी  की बैठक 12 मार्च 2022 को गुवाहाटी में होनी है। इसमें ब्याज दरों पर चर्चा की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्दे ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक 12 मार्च 2022 को होगीइस बैठक में पीएफ पर ब्याज दरों को बढ़ाने पर लिया जा सकता है फैसला

नई दिल्ली: ईपीएफओ से जुड़े कर्मचारियों को होली का तोहफा मिल सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों के साथ सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सब्सक्राइबर्स को भी होली पर तोहफा दे सकती है। सरकार भविष्य निधि पर ब्याज दर को बढ़ा सकती है। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी  की बैठक 12 मार्च 2022 को गुवाहाटी में होनी है। इसमें ब्याज दरों पर चर्चा की जाएगी। 

खबर के मुताबिक इस बैठक में सरकार के द्वारा मौजूदा वित्त वर्ष के लिए ब्याज तय किया जाना है। बैठक में तय की गई सिफारिशों को बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के द्वारा वित्त मंत्रालय को सौंपा जाएगा। जहां ब्याज दरों पर आखिरी मुहर लगेगी। सूत्रों की मानें तो ट्रस्टी के कुछ सदस्य भविष्य निधि पर ब्याज दरें बढ़ाने की पक्ष में हैं।

8.5 फीसदी ब्याज देने के लिए ईपीएफओ अपने इक्विटी निवेश में हिस्सा बेच सकता है। मौजूदा बाजार के जो हालात हैं उसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि विकल्प कम होने की वजह से बॉन्ड निवेश उम्मीद से कम रहा और पूंजी का निवेश नहीं हो पाया। ईपीएफओ इक्विटी के साथ डेट में निवेश करता है। ईपीएफओ की फाइनेंस इन्वेस्टमेंट और ऑडिट कमिटी ने अपनी सिफारिशें सीबीटी को भेज दी हैं।

भविष्य निधि संगठन द्वारा वित्त वर्ष 2020-21 में ग्राहकों को 8.5 फीसदी का ब्याज दर दिया गया था। हालांकि वित्त वर्ष 2015-16 में सब्सक्राइबर्स को 8.80 फीसदी का ब्याज दिया गया था। बहरहाल अब सैलरी क्लास के लोगों को 12 मार्च का बेसब्री से इंतजार रहने वाला है। इसी दिन ब्याज दरों में मुहर लगनी है।

मालूम हो कि कर्मचारी भविष्य निधि एक रिटायर्मेंट प्लान है जिसका प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन करता है। ईपीएफ योजना में कर्मचारी और उसका नियोक्ता/ कंपनी हर महीने बराबर राशि का योगदान करते हैं जो मूल वेतन और महंगाई भत्ते का 12 फीसदी होता है। कंपनी के योगदान का 8.33 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना के लिए जाता है। 

टॅग्स :EPFOFinance Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारEPFO Refund: 7 लाख बंद EPFO खातों की रकम होगी वापस, जानिए आपके खाते में कब आएगी रकम

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारUMANG App 2026: एक ऐप और ढेरों काम..., आधार, EPFO से लेकर LPG बुकिंग तक, उमंग ऐप से मिनटों में होगा हर काम

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम