लाइव न्यूज़ :

वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए सभी के लिए वैक्सीन सुनिश्चित करना जरूरी: सीतारमण

By भाषा | Updated: October 14, 2021 10:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जी-20 के अपने समकक्षों से कहा कि वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए सभी के लिए समान रूप से वैक्सीन सुनिश्चित जरूरी है, लेकिन इस राह में महत्वपूर्ण चुनौतियां भी हैं।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के मौके पर आयोजित जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक में कहा कि वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए समर्थन बनाए रखना, लचीलापन और उत्पादकता तथा संरचनात्मक सुधारों को बढ़ावा देना जरूरी है।

सीतारमण ने इटली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कहा, ‘‘ये बातें हमारे नीतिगत लक्ष्यों में शामिल होनी चाहिए।’’

इस दौरान जी-20 देशों ने वित्तीय स्थिरता और दीर्घकालिक राजकोषीय स्थिरता को बनाए रखने के साथ ही समर्थन उपायों को समय से पहले वापस लेने से बचने पर सहमति व्यक्त की।

वित्त मंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सफल परिणामों की दिशा में चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन और पेरिस समझौते के सिद्धांतों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होंने अफसोस जताया कि जलवायु वित्त और प्रौद्योगिकी पर मौजूदा अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफलता जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक समुदाय के सामूहिक प्रयासों को कमजोर करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है