लाइव न्यूज़ :

Employees State Insurance Corporation ESIC: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, चिकित्सा लाभ देने का फैसला, जानिए किसे मिलेगा लाभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2024 18:40 IST

Employees State Insurance Corporation ESIC: एक अप्रैल, 2017 को या उसके बाद 30,000 रुपये प्रति माह तक वेतन के साथ सेवानिवृत्त/स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए थे, उन्हें नई योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देस्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से पहले कम से कम पांच साल के लिए बीमा योग्य रोजगार के अंतर्गत था। व्यक्ति जो एक अप्रैल, 2012 के बाद कम से कम पांच वर्षों तक बीमा योग्य रोजगार में थे।बुनियादी ढांचे/क्षेत्रीय/उप क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थापना के लिए मौजूदा मानदंडों में ढील दी है।

Employees State Insurance Corporation ESIC: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने शनिवार को नियमों में ढील के साथ सेवानिवृत्त बीमित व्यक्तियों को चिकित्सा लाभ देने का फैसला किया। श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की अध्यक्षता में ईएसआईसी की 193वीं बैठक में यह फैसला लिया गया। इसमें कहा गया कि ईएसआईसी ने उन बीमित सेवानिवृत्त श्रमिकों को चिकित्सा लाभ प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जो वेतन सीमा से अधिक होने के कारण ईएसआई योजना कवरेज से बाहर हो गए हैं, यदि कर्मचारी सेवानिवृत्ति/स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से पहले कम से कम पांच साल के लिए बीमा योग्य रोजगार के अंतर्गत था। वे व्यक्ति जो एक अप्रैल, 2012 के बाद कम से कम पांच वर्षों तक बीमा योग्य रोजगार में थे और एक अप्रैल, 2017 को या उसके बाद 30,000 रुपये प्रति माह तक वेतन के साथ सेवानिवृत्त/स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए थे, उन्हें नई योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।

सरकार की एक्ट ईस्ट नीति के दृष्टिकोण को पूरा करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तरी राज्यों में सेवा वितरण तंत्र को बढ़ाने के लिए ईएसआईसी ने सिक्किम सहित पूर्वोत्तर राज्यों में औषधालयों, चिकित्सा बुनियादी ढांचे/क्षेत्रीय/उप क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थापना के लिए मौजूदा मानदंडों में ढील दी है।

बैठक के दौरान ईएसआई लाभार्थियों की समग्र भलाई को बढ़ावा देने के लिए ईएसआईसी संस्थानों में आयुष 2023 पर एक नई नीति अपनाई गई। नीति में ईएसआईसी अस्पतालों में पंचकर्म, क्षार सूत्र और आयुष इकाइयों की स्थापना का विवरण दिया गया है।

टॅग्स :Bhupendra Yadavकर्मचारी भविष्य निधि संगठनEmployees' Provident Fund Organisation (EPFO)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?