लाइव न्यूज़ :

कर्मचारी भविष्य निधि संगठनः मई 2022 में 16.82 लाख नए जुड़े, संगठित क्षेत्र में रोजगार बढ़े, जानें पूरा आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2022 20:31 IST

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल की समान अवधि की तुलना में शुद्ध रूप 7.62 लाख की बढ़ोतरी हुई है।विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के तहत पहली बार जोड़ा गया है।मई, 2022 के दौरान सबसे अधिक इजाफा 22-25 वर्ष के आयु वर्ग में हुआ।

नई दिल्लीः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मई, 2022 में 16.82 लाख नए अंशधारक जोड़े हैं। यह आंकड़ा मई, 2021 में ईपीएफओ से जुड़ने वाले 9.2 लाख अंशधारकों की तुलना में लगभग 83 प्रतिशत अधिक है। यह बताता है कि संगठित क्षेत्र में रोजगार बढ़े हैं।

श्रम मंत्रालय ने बुधवार को बयान में कहा कि ईपीएफओ के बुधवार को जारी मई, 2022 के संगठित क्षेत्र में नियमित वेतन पर रखे गये लोगों (पेरोल) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, उसके अंशधारकों की संख्या में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में शुद्ध रूप 7.62 लाख की बढ़ोतरी हुई है।

आंकड़ों से अनुसार, मई में जोड़े गए कुल 16.82 लाख अंशधारकों में करीब 9.60 लाख अंशधारकों को कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के तहत पहली बार जोड़ा गया है। वहीं, करीब 7.21 लाख सदस्य नौकरी बदलने के कारण ईपीएफओ छोड़ने के बाद फिर से उसमें शामिल हो गए।

मई, 2022 के दौरान ईपीएफओ से जुड़ने वाले अंशधारकों की संख्या बीते वित्त वर्ष के मासिक औसत आंकड़ों से अधिक है। उम्र के आधार पर पेरोल आंकड़ों के मुताबिक, मई, 2022 के दौरान सबसे अधिक इजाफा 22-25 वर्ष के आयु वर्ग में हुआ। इस दौरान इस आयु वर्ग के 4.33 लाख सदस्य जुड़े।

आंकड़ों के अनुसार, ईपीएफओ से जुड़ने वाले अंशधारकों में सबसे अधिक इजाफा महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली में हुआ है। इन राज्यों ने मई, 2022 के दौरान शुद्ध रूप से करीब 11.34 लाख नए अंशधारक जोड़े, जो कुल संख्या का 67.42 प्रतिशत बैठता है। मई में ईपीएफओ से जुड़ने वाली महिलाओं की संख्या शुद्ध रूप से 3.42 लाख रही। इस दौरान ईपीएफओ से जुड़ने वाले कुल लोगों में महिलाओं की हिस्सेदारी 20.39 प्रतिशत रही। 

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनEPFO
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारEPFO Refund: 7 लाख बंद EPFO खातों की रकम होगी वापस, जानिए आपके खाते में कब आएगी रकम

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारUMANG App 2026: एक ऐप और ढेरों काम..., आधार, EPFO से लेकर LPG बुकिंग तक, उमंग ऐप से मिनटों में होगा हर काम

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम