लाइव न्यूज़ :

बिल गेट्स को पीछे छोड़ एलन मस्क बन गए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, इसी साल संपत्ति में 100 अरब डॉलर का इजाफा

By विनीत कुमार | Updated: November 24, 2020 16:07 IST

एलन मस्क की संपत्ति में इस साल 100 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ है। साल 2020 की शुरुआत में वे ब्लूमबर्ग की लिस्ट में 35वें नंबर पर थे। एलन मस्क की संपत्ति में इतनी बड़ी वृद्धि मुख्य तौर पर टेस्ला की वजह से हुई।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क जनवरी, 2020 में ब्लूमबर्ग की दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 35वें स्थान पर थेब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के आठ साल के इतिहास में यह दूसरी बार है जब बिल गेट्स को दूसरे नंबर से नीचे जाना पड़ा है

टेस्ला इंक और SpaceX के को-फाउंडर और सीईओ एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गये हैं। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़ा है। 49 साल के एलन मस्क के नेटवर्थ में पिछले दिनों 7.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और ये अब 127.9 अरब डॉलर हो गया है। 

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला के शेयरों में भारी उछाल होने के बाद उनके नेटवर्थ में ये अप्रत्याशित इजाफा हुआ है। एलन मस्क के नेटवर्थ में इस साल 100.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसी साल की जनवरी में वे ब्लूमबर्ग की दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 35वें स्थान पर थे।

दूसरी बार दूसरे पायदान से नीचे गए बिल गेट्स

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के आठ साल के इतिहास में यह केवल दूसरी बार है जब माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के सह-संस्थापक बिल गेट्स को अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर से नीचे जाना पड़ा है।

साल 2017 में अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस के पहले स्थान पर काबिज होने से पहले बिल गेट्स वर्षों तक शीर्ष स्थान पर बने रहे थे। गेट्स की कुल संपत्ति अभी 127.7 अरब डॉलर है।

हालांकि ऐसे अनुमान हैं कि बिल गेट्स ने पिछले कुछ सालों में बड़ी तादाद में दान दिया है। ऐसे में उनकी दान की राशि कम होती तो कुल संपत्ति और भी अधिक हो सकती थी। एक आंकड़े के अनुसार बिल गेट्स ने 2006 के बाद से 27 अरब डॉलर से अधिक अपने कई फाउंडेशन को दान के तौर पर दिया है।

एलन मस्क बन गए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि एलन मस्क की संपत्ति में इतनी बड़ी वृद्धि मुख्य तौर पर टेस्ला की वजह से हुई है, जिसका बाजार मूल्य 500 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया है।

टेस्ला से एलन मस्क की संपत्ति में बड़ा इजाफा

एलन मस्क की कुल संपत्ति में से तीन चौथाई में टेस्ला के शेयर शामिल हैं। दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी के बावजूद ये साल दुनिया के सबसे अमीर लोगों के लिए एक बहुत आकर्षक रहा है।

ब्लूमबर्ग की लिस्ट के सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस साल के शुरू होने के बाद से करीब 23 प्रतिशत या 1.3 ट्रिलियन डॉलर अपनी संपत्ति में जोड़े हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार जेफ बेजोस पहले नंबर पर हैं। वहीं, 105 अरब डॉलर के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ड चौथे नंबर पर और 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मार्क जकरबर्ग पांचवें नंबर पर हैं।

टॅग्स :एलन मस्कबिल गेट्समार्क जुकेरबर्गजेफ बेजोस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

कारोबारIndia AI Impact Summit 2026: जेफ्री एपस्टीन में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम?, ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ से बाहर?

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम