लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स को दिया एक और झटका, अब इस फीचर को यूज करने के लिए चुकानी होगी फीस

By अंजली चौहान | Updated: July 4, 2023 11:20 IST

ट्विटर ने इस सप्ताह उपयोगकर्ताओं के लिए एक और बदलाव की घोषणा की है जिसमें ट्वीटडेक का उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ताओं को सत्यापित करने की आवश्यकता होगी।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क ने ट्विटर पर किया नया बदलाव अब से अनपेड यूजर्स ट्वीटडेक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।अनपेड यूजर्स नहीं पढ़ सकेंगे सारे ट्वीट

नई दिल्ली: सोशल मीडिया का पॉपुलर ट्विटर को हर रोज लाखों लोग यूज करते हैं। जब से ट्विटर की कामान एलन मस्क ने संभाली है तब से ही कंपनी कुछ न कुछ बदलाव ही कर रही है।

इस बीच, अब एक और नई खबर सामने आई है। ट्विटर ने इस सप्ताह अपने यूजर्स के लिए नया बदलाव किया है जिसके तहत अब यूजर्स को ट्वीटडेक का इस्तेमाल करने के लिए फीस देनी होगी। 

दरअसल, इस हफ्ते से कंपनी ने अपने उभोक्ताओं के लिए ट्वीट पढ़ने की लिमिट तय कर दी है जिसके कारण अब ट्विटर यूजर्स कुछ ही ट्वीट को पढ़ पाएंगे उसके बाद उन्हें इसके लिए पैसे देने पड़ेगे।

ऐसे में यह यूजर्स के लिए नई सिरदर्दी बन गई है। ट्विटर ने ये घोषणा की है कि ट्वीटडेक का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को अपना अकाउंट वैरिफाई करवाना होगा। इसके लिए कंपनी ने 30 दिनों का समय भी दिया है। 

यूजर्स को दिया गया 30 दिन का समय 

कंपनी ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए कहा कि ट्वीटडेक का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को जल्द से जल्द ही वैरिफाई करने की आवश्यकता होगी। कंपनी ने कहा कि यह बदलाव 30 दिनों में प्रभावी होगा। इसके साथ ही वह नए फीचर्स के साथ ट्वीटडेक के एडवांस वर्जन पेश करने जा रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि ट्विटर ट्वीटडेक के नए और पुराने दोनों वर्जन के लिए उपयोगकर्ताओं से शुल्क लेगा या नहीं। 

क्या है ट्वीटडेक?

ट्वीटडेक ट्विटर का एक खास फीचर है जिसका उपयोग सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, मीडिया कंपनी और सोशल मीडिया मैनेजर्स द्वारा किया जाता है। इसमें यूजर्स को हर स्क्रीन पर भिन्न-भिन्न अकाउंट की ओर से किए गए ट्वीट दिखाई देते हैं। खबरों के स्त्रोत को जानने के लिए ये मीडिया कंपनियों के लिए आसान सोर्स है। वहीं, मल्टीपल अकाउंट हैंडल करने वालों के लिए भी यह मददगार साबित होता है। 

लिमिटेड पोस्ट ही पढ़ पाएंगे यूजर्स 

एलन मस्क ने कंपनी में किए नए बदलावों में यह भी बताया कि ट्विटर में यूजर्स के लिए कुछ अस्थायी लिमिट्स भी तय की गई है जिसके तहत वेरिफाईड अकाउंट मेंबर दिनभर में 6000 पोस्ट देख सकेंगे। अनवेरिफाईड अकाउंट से 600 पोस्ट और नए अनवेरिफाईड अकाउंट से प्रतिदिन 300 पोस्ट पढ़ा व देखा जा सकेगा।

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है