लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने अमेरिकी विनियम आयोग के नियमों पर दी कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- "सभ्यता का गला घोंटने जैसा"

By आकाश चौरसिया | Updated: October 22, 2023 10:59 IST

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि संयुक्त राज्य प्रतिभूति विनिमय आयोग के फैसले को मानवता पर प्रहार बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह धीरे-धीरे गलां घोंटने का तरीका है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क अमेरिका के विनिमय आयोग (यूएस एसईसी) के नए नियमों पर आलोचना कीएक्स पर एलन ने कहा यह धीमी गति से गला घोंटने जैसा हैटेस्ला के मालिक एलन मस्क ने इसे मानवता पर प्रहार बताया है

नई दिल्ली: टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने वित्तीय सेवा कंपनियों के संबंध में अमेरिका के विनिमय आयोग (यूएस एसईसी) के नए नियमों पर आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक तरह से सभ्यता का धीमी गति से गला घोंटने जैसा है। 

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा,  संयुक्त राज्य प्रतिभूति विनिमय आयोग के फैसले को मानवता पर प्रहार बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह धीरे-धीरे गलां घोंटने का तरीका है।

साथ ही उन्होंने रॉबिनहुड ऐप के सीईओ और सह-संस्थापक व्लादिमीर टेनेव की एक पोस्ट का हवाला दिया, जिसमें फिनटेक कंपनियों और ग्राहकों पर यूएस एसईसी के कदम के नतीजों की जानकारी दी थी।

टेनेव के अनुसार एसईसी एक नए  प्रीडिक्टिव डेटा एनालिटिक्स (पीडीए) नियम का प्रस्ताव लाई है और इसमें बताया गया है कि उन सभी वित्तीय सेवा देने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाना है, जो ग्राहकों की सेवा के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रही हैं। रॉबिनहुड ऐप के को-फाउंडर ने कड़ा विरोध जताया है और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं दृढ़ता से इसके पीछे खड़ा हूं। उन्होंने कहा, अब इसका निवेशकों पर प्रभाव पड़ने वाला है। 

एक्स पर कई ट्वीट करते हुए टेनेव ने लिखा, पीडीए और आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस को टारगेट करने पर यूएस एसईसी की आलोचना की है। 

टेनेव ने एक और ट्वीट में कहा, एसईसी का मकसद पीडीए और एआई को लक्षित करते हुए नियम से निवेशकों की रक्षा करना है। हालांकि, नियम इतना बड़ा है कि सभी तकनीकी एप्लीकेशन पर महंगी मैन्युअल समीक्षा की आवश्यकता होगी। यही नहीं ऐप डिज़ाइन में रंग विकल्प और सरल ए/बी परीक्षण जैसी बुनियादी चीजों में भी इस नियम के चलते दो-चार होना पड़ेगा। 

रॉबिनहुड ऐप के को-फाउंडर ने फिर एक्स पर पोस्ट कर लिखा और कहा कि एसईसी ने स्वीकार किया है कि नियम का पालन करना इतना कठिन और महंगा हौगा, शायद असंभव भी हो सकता है। इससे यही साबित हो रहा है कि कंपनियां ग्राहकों की सेवा के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करने पर मजबूर हो सकती है।

एसईसी ने अभी तक टेक्नोलॉजी के कारण निवेशक को होने वाले किसी वास्तविक नुकसान की पहचान को नहीं बताया है। असल में इसका सबसे बड़ा नुकसान यह होगा कि ग्राहकों के लिए निवेश के साथ व्यपार करना अधिक कठिन और महंगा कर सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि रॉबिनहुड ऐप का मिशन नवाचार के माध्यम से बाजारों को सभी के लिए सुलभ बनाना है। साथ ही टेनेव ने कहा, उद्योग और खुदरा निवेश में प्रगति को उल्टा नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह नियम हमें पुराने समय में वापस ले जाएगा। एसईसी नियमों को ग्राहकों पर निवेश के समय सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि नवाचार और टेक्नोलॉजी से मिलने वाले लाभ को भी बढ़ाने देने की अपील की। आखिर में टेनेव ने कहा कि पीडीए नियम उनमें से एक नहीं है और इसलिए एसईसी को इसे ड्रॉप कर देना चाहिए।

टॅग्स :अमेरिकाएलन मस्कट्विटरFinancial Services
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स