लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने ट्विटर पर किया जवाबी मुकदमा, 44 अरब डॉलर की डील रद्द करने पर ट्विटर ने ली थी अदालत की शरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2022 13:48 IST

टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने का ऑफर देने के बाद अधिग्रहण प्रक्रिया के बीच में ही इससे अपने कदम पीछे खींच लिए थे। इसके बाद ट्विटर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क की कानूनी टीम ने कोर्ट में 164 पन्नाें का जवाबी मुकदमा दायर किया हैमामले की सुनावई 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक होगीडेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी को यह तय करना है कि मस्क सौदे को तोड़ सकते हैं या नहीं

विलमिंगटन: एलन मस्क ने ट्विटर के खिलाफ जवाबी मुकदमा दायर किया है।  44 बिलियन डॉलर की डील को रद्द करने के मामले में ट्विटर ने मस्क के खिलाफ कोर्ट की शरण ली थी। वहीं अब इस मामले में एलन मस्क ने भी अपनी ओर से जवाबी मुकदमा दाखिल कर दिया है।

समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक एलन की तरफ से मुकदमा गोपनीय रूप से दायर किया गया। शुक्रवार को मस्क की कानूनी टीम ने कोर्ट में 164 पन्नाें का जवाबी मुकदमा दायर किया जिसमें ट्विटर की ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मुकदमे का ट्रायल 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच चलेगा। यानी लगातार पांच दिन इसपर सुनावई होगी। 

एलन ने जवाबी मुकदमा तब दायर किया जब डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी के चांसलर कैथलीन मैककॉर्मिक द्वारा मामले में 17 अक्टूबर से सुनवाई का आदेश दिया। डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी को यह तय करना है कि मस्क सौदे को तोड़ सकते हैं या नहीं।

गौरतलब है कि टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने का ऑफर देने के बाद अधिग्रहण प्रक्रिया के बीच में ही इससे अपने कदम पीछे खींच लिए थे। इसके बाद ट्विटर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट में ट्विटर ने डील बीच में ही छोड़ने के कारण नुकसान का हवाला दिया है। ट्विटर का कहना है कि इस मामले का हल जल्द ही निकाला जाना चाहिए क्योंकि विवाद के कारण उसके व्यवसाय को काफी नुकसान हो रहा है।

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है