लाइव न्यूज़ :

200 अरब डॉलर की नेटवर्थ गंवाने वाले एलन मस्क बने दुनिया के सबसे पहले शख्स, आधी से ज्यादा संपत्ति डूबी

By आजाद खान | Updated: December 31, 2022 17:02 IST

आपको बता दें कि एलन मस्क ने अक्टूबर के अंत में 44 अरब डॉलर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदा था। ऐसे में इस खरीदारी के बाद से ही टेस्ला के शेयरों में गिरावट आने लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क 200 अरब डॉलर की नेटवर्थ गंवाने वाले दुनिया के पहले शख्स बन गए है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पिछले कुछ महीनों से उनकी कंपनी टेस्ला के शेयर्स काफी नीचे गिरे है। आपको बता दें कि एलन मस्क की नेटवर्थ 137 अरब डॉलर तक नीचे गिर गई है।

न्यूयॉर्क: ब्लूमबर्ग की अगर माने तो एलन मस्क 200 बिलियन डॉलर यानी 200 अरब डॉलर की नेटवर्थ गवाने वाले दुनिया के पहले शख्स बन गए है। आपको बता दें कि फिलहाल उनकी नेटवर्थ 137 बिलियन डॉलर यानी 137 अरब डॉलर तक गिर गई है। 

बताया जा रहा है कि एलन मस्क के नेटवर्थ में कमी के पीछे का कारण उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में गिरावट बताई जा रही है। गौरतलब है कि अमेजन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) के बाद एलन मस्क एक ऐसे दूसरे व्यक्ति थे जिनका 'पर्सनल फॉर्च्यून' के आधार पर 200 बिलियन डॉलर यानी 200 अरब डॉलर से भी अधिक नेटवर्थ था। उन्होंने यह आंकड़ा जनवरी 2021 में हासिल किया था।

क्या कहना है रिपोर्ट का

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के अनुसार, मानव इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी शख्स ने अपने नेटवर्थ से 200 बिलियन डॉलर यानी 200 अरब डॉलर खोया है। ऐसे में यह रिकॉर्ड बनाने वाले वह पहले और एकमात्र व्यक्ति बन गए हैं। 

आपको बता दें कि नवंबर 2021 में एलन मस्क की संपत्ति 340 अरब डॉलर की ऊंचाई पर पहुंच गई थी। ऐसे में इसके बाद वे लगातार दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने रहे थे। लेकिन टेस्ला की शेयरों में गिरावट के बाद वे इस स्थान से नीचे आ गए है और अब वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहे है। 

क्या बताया जा रहा है कारण

बताया जा रहा है कि एलन मस्क की नेटवर्थ में कमी के पीछे का कारण टेस्ला के शेयरों में गिरावट है। आपको बता दें जब मस्क ने अक्टूबर के अंत में 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा तो इसके बाद से टेस्ला के निवेशकों ने शेयरों को बेचना शुरू कर दिया था। देखते ही देखते यह शेयरें इतनी गिर गई कि नवंबर आते-आते एलन मस्का का नेटवर्थ बुरी तरह से गिर गया था। 

ऐसे में टेस्ला के शेयरों में गिरावट के बाद एलन मस्क की नेटवर्थ 137 अरब डॉलर तक गिर गई है। इस गिरावट में 27 दिसंबर को टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट भी शामिल है। यही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी ने कथित तौर पर अपने शंघाई संयंत्र में उत्पादन को भी कम कर दिया है।  

टॅग्स :बिजनेसएलन मस्कटेस्लाट्विटरजेफ बेजोस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम