लाइव न्यूज़ :

ED Raids On Vivo: वीवो इंडिया ने कर से बचने के लिए 62476 करोड़ रुपये चीन भेजे, ईडी ने कहा-दो किलोग्राम सोने की छड़ें जब्त

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 7, 2022 19:07 IST

ED Raids On Vivo: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि चीनी स्मार्टफोन विनिर्माता वीवो की भारतीय इकाई ने कर देनदारी से बचने के लिए कुल कारोबार का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा यानी 62,476 करोड़ रुपये विदेशों में भेज दिए।

Open in App
ठळक मुद्दे23 संबद्ध कंपनियों के खिलाफ बुधवार को सघन तलाशी अभियान ली।73 लाख रुपये की नकदी और दो किलोग्राम सोने की छड़ें भी जब्त की गई हैं। बैंक खातों में जमा 465 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई है।

नई दिल्लीः चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने जांच तेज कर दिया है। वीवो इंडिया ने भारत में करों का भुगतान से बचने के लिए अपने कारोबार का लगभग 50 प्रतिशत या 62,476 करोड़ रुपये चीन को भेज दिया। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत 465 करोड़ रुपये, 73 लाख रुपये नकद और 2 किलो सोना भी जब्त किया है।

ईडी ने वीवो मोबाइल्स इंडिया प्राइवेट से संबंधित देश भर में 48 स्थानों पर तलाशी ली है। इसकी 23 संबद्ध कंपनियों और रुपये की शेष राशि को जब्त कर लिया। 119 बैंक खातों में 465 करोड़ पड़े हैं, जिसमें वीवो इंडिया के 66 करोड़ की एफडी, 2 किलो सोने की छड़ें हैं। 

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि वीवो इंडिया ने भारत में कर देने से बचने के लिए अपने राजस्व का बड़ा हिस्सा चीन एवं कुछ अन्य देशों में भेज दिया। विदेशों में भेजी गई राशि 62,476 करोड़ रुपये है जो उसके कारोबार का लगभग आधा हिस्सा है। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि वीवो के पूर्व निदेशक बिन लाऊ ने भारत में कई कंपनियां बनाने के बाद वर्ष 2018 में देश छोड़ दिया था।

अब इन कंपनियों के वित्तीय ब्योरों पर जांच एजेंसी की नजरें हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने यह आरोप भी लगाया है कि वीवो इंडिया के कर्मचारियों ने उसकी तलाशी अभियान के दौरान सहयोग नहीं किया और भागने एवं डिजिटल उपकरणों को छिपाने की कोशिश भी की। हालांकि एजेंसी की तलाशी टीमें इन डिजिटल सूचनाओं को हासिल करने में सफल रहीं। 

टॅग्स :वीवोचीनप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?