लाइव न्यूज़ :

Razorpay, Paytm और Cashfree के दफ्तरों पर ईडी का छापा, चीनी लोन ऐप से जुड़े मामले में हुई कार्रवाई

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 3, 2022 16:39 IST

ईडी ने ऑनलाइन पेमेंट गेटवे सेवा देने वाली Razorpay, Paytm और Cashfree के बेंगलुरु स्थित दफ्तरों पर शुक्रवार को एक साथ छापेमारी की, जो अभी तक जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देRazorpay, Paytm और Cashfree के दफ्तरों पर ईडी ने की जबरदस्त छापेमारीछापेमारी के दौरान ईडी ने चीनी नियंत्रित संस्थाओं के 17 करोड़ रुपये को जब्त किया हैईडी के मुताबिक यह चीन संस्थाएं फर्जी तरीके से भारत में व्यावसायिक कार्य कर रही थीं

दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने Razorpay, Paytm और Cashfree के दफ्तरों पर जबरदस्त छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक ईडी की यह व्यापक कार्रवाई चाइनीज लोन ऐप से जुड़े मामले में की गई है। ईडी ने भारत में प्रयोग होने वाली ऑनलाइन पेमेंट गेटवे Razorpay, Paytm, Cashfree के बेंगलुरु स्थित दफ्तरों पर छापेमारी की है।

ईडी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को इन ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के छह परिसरों में एक साथ छापेमारी शुरू की गई और यह तलाशी अभियान अब भी जारी है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ईडी ने छापेमारी के दौरान इन आनलाइन गेटवे में चीनी नियंत्रित संस्थाओं के रखे गए 17 करोड़ रुपये को भी जब्त किया है।

ईडी के मुताबिक चीन की यह संस्थाएं भारत में व्यावसायिक काम के लिए भारतीय लोगों के जाली दस्तावेजों का उपयोग करते हैं और फर्जी तरीक से भारतीय लोगों को  डमी निदेशक बनाते हैं जबकि असल में इन संस्थाओं को चीन के व्यक्तियों द्वारा नियंत्रित या फिर संचालित किया जाता है।

इसके साथ ही ईडी का यह भी आरोप है कि चीनी संस्थाएं अलग-अलग मर्चेंट आईडी, पेमेंट गेटवे या बैंक खातों के माध्यम से अपना संदिग्ध लेनदेन या अवैध व्यवसाय कर रही थीं। ईडी ने बेंगलुरु के साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई 18 एफआईआर के आधार पर Razorpay, Paytm और Cashfree के दफ्तरों पर छापेमारी की है।

सूचना के अनुसार यह एफआईआर कई संस्थाओं और व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गई हैं। जिसमें उन संस्थाओं या व्यक्तियों पर आरोप है कि मोबाइल ऐप के माध्यम से छोटी राशि का लोन लेने वाले लोगों से जबरन वसूली की जाती है और उनका आर्थिक उत्पीड़न किया जाता है।

ईडी ने बताया कि मोबाइल ऐप के जरिये हो रहे लोन के फर्जीवाड़े को बेनकाब करने के लिए Razorpay, Paytm और Cashfree के परिसरों पर छापेमारी की गई है। एजेंसी छापेमारी के जरिये यह पता लगाना चाहती है कि चीनी व्यक्तियों द्वारा नियंत्रित या संचालित संस्थाओं की इन कंपनियों में किस तरह की भागीदारी है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयपेटीएमबेंगलुरुED
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित