लाइव न्यूज़ :

'अर्थव्यवस्था को आगामी वर्षों में मिलेगा GST का फायदा'

By भाषा | Updated: July 2, 2019 06:12 IST

लक्ष्मीकुमारन एंड श्रीधरन के संस्थापक एवं प्रबंधन भागीदार वी लक्ष्मीकुमारन ने कहा, ‘‘जीएसटी उम्मीद से जल्दी स्थिर हो गया है। अर्थव्यवस्था को इसका फायदा आने वाले वर्षों में मिलेगा।’’ उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर और आईटी से संबंधित खामियों को तेजी से दुरुस्त किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमाल एवं सेवा कर (जीएसटी) की सोमवार को दूसरी वर्षगांठ के मौके पर विशेषज्ञों ने कहा कि यह नई प्रणाली उम्मीद से कहीं जल्दी सामान्य ढंग से काम करने लगी है और इसका लाभ आगामी वर्षों में अर्थव्यवस्था को मिल सकेगा। इस अप्रत्यक्ष कर सुधार को दो साल पहले 30 जून की मध्यरात्रि को लागू किया गया था। सरकार ने एक जुलाई को जीएसटी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की सोमवार को दूसरी वर्षगांठ के मौके पर विशेषज्ञों ने कहा कि यह नई प्रणाली उम्मीद से कहीं जल्दी सामान्य ढंग से काम करने लगी है और इसका लाभ आगामी वर्षों में अर्थव्यवस्था को मिल सकेगा। विशेषज्ञों ने कहा कि जीएसटी परिषद के कामकाज के तरीके को देखकर पता चलता है कि सभी फैसले आपसी सहमति से लिए गए हैं और जब बात जीएसटी की आती है तो केंद्र और राज्यों एक साथ नजर आते हैं।

यह आगे इसकी प्रगति की दृष्टि से अच्छा संकेत है। इस अप्रत्यक्ष कर सुधार को दो साल पहले 30 जून की मध्यरात्रि को लागू किया गया था। सरकार ने एक जुलाई को जीएसटी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

लक्ष्मीकुमारन एंड श्रीधरन के संस्थापक एवं प्रबंधन भागीदार वी लक्ष्मीकुमारन ने कहा, ‘‘जीएसटी उम्मीद से जल्दी स्थिर हो गया है। अर्थव्यवस्था को इसका फायदा आने वाले वर्षों में मिलेगा।’’ उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर और आईटी से संबंधित खामियों को तेजी से दुरुस्त किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी का लाभ मसलन ऊंची आर्थिक वृद्धि, उपभोग में बढ़ोतरी तथा बेहतर कर अनुपालन का लाभ अर्थव्यवस्था को आने वाले वर्षों में मिल सकेगा।

ईवाई इंडिया के कर भागीदार अभिषेक जैन ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान जीएसटी की यात्रा ऊपर नीचे होती रही लेकिन यात्रा के अंतिम पड़ाव में रास्ता बेहतर हो गया। उद्योग मंडल एसोचैम के अध्यक्ष बी के गोयनका ने जीएसटी को ऐतिहासिक संरचनात्मक सुधार करार देते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था की दक्षता पर इसका प्रभाव धीमे धीमे पर निर्णायक तरीके से दिखाई देगा। 

टॅग्स :जीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स