लाइव न्यूज़ :

तेजी से सुधारेगी अर्थव्यवस्था, साल के अंत तक कोविड पूर्व के स्तर पर होगी : वित्त मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 4, 2020 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से सुधार दर्ज करेगी और साल के अंत तक कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएगी। वित्त मंत्रालय की बुधवार को जारी मासिक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

इसके साथ ही वित्त मंत्रालय ने आगाह किया है कि सामाजिक दूरी के नियमों में कोताही से कोरोना वायरस संक्रमण का दूसरा दौर शुरू हो सकता है।

वित्त मंत्रालय की अक्टूबर की मासिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में गतिविधियों के स्तर में लगातार बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि विकसित देशों की तुलना में देश में महामारी की स्थिति का प्रबंधन अधिक बेहतर तरीके से किया गया है।

रिपोर्ट कहती है, ‘‘देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट तथा निचली मृत्यु दर से यह उम्मीद बढ़ी है कि बुरा दौर पीछे छूट गया है। वहीं दूसरी ओर विकसित देशों में महामारी के दूसरे दौर से यह सबक मिलता है कि सतर्कता से समझौता होने पर कैसा झटका लग सकता है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के लोगों ने नए सामान्य को स्वीकार कर लिया है। यह सामान्य है कि आत्मसुरक्षा को आर्थिक गतिविधियों से अलग नहीं किया जा सकता।

रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि भारत की स्थिति अधिक तेजी से सुधरेगी और इस साल के अंत तक हम कोविड-19 से पूर्व के स्तर पर होंगे। हालांकि, महामारी का दूसरा दौर इसमें अड़चन पैदा कर सकता है। सामाजिक दूरी नियमों लापरवाही से बचने की जरूरत होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि रिजर्व बैंक के उपभोग से संबंधित संकेतक बेहतर हैं। अगले साल के लिए कारोबारी धारणा से अर्थव्यवस्था के तेजी से पुनरोद्धार की उम्मीद बनती है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) का भी अनुमान है कि 2021-22 में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वास्तविक वृद्धि दर 8.8 प्रतिशत रहेगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर के आंकड़े आर्थिक गतिविधियों में व्यापक सुधार का संकेत देते हैं। खरीफ उत्पादन अच्छा है, बिजली की खपत, रेलवे की मालढुलाई, वाहन बिक्री, वाहनों का पंजीकरण, राजमार्ग टोल संग्रह, ई-वे बिल, जीएसटी संग्रह और डिजिटल लेनदेन सभी में सुधार हुआ है।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि ग्रामीण मांग मजबूत बनी हुई है। सरकार द्वारा अनाज की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद से इनमें मदद मिली है।

अक्टूबर में विनिर्माण खरीद प्रबंधन सूचकांक (पीएमआई) 58.9 पर पहुंच गया है, जो इस क्षेत्र की सेहत में पिछले एक दशक से अधिक का सबसे बड़ा सुधार है। सितंबर में यह 56.8 पर था। इसी तरह सात माह तक लगातार गिरावट के बाद सेवा क्षेत्र का पीएमआई अक्टूबर में 54.1 रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि त्योहारी सीजन के दौरान कुल उपभोग में और सुधार होगा। इससे आगामी महीनों में अर्थव्यवस्था की स्थिति अधिक तेजी से सामान्य होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें