लाइव न्यूज़ :

सरकार मूर्खतापूर्ण निर्णय नहीं करे, तो 2022-23 में अर्थव्यवस्था लौट सकती है पटरी पर: चिदंबरम

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:24 IST

Open in App

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अभी ‘सबसे निचले स्तर’ पर है और यदि सरकार कोई ‘‘मूर्खतापूर्ण फैसला’’ नहीं करती है तो यह वित्त वर्ष 2022-23 में पटरी पर लौट सकती है। गोवा के लिये कांग्रेस की तरफ से पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये चिदंबरम ने संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। वह दो दिन के लिये यहां आये हुए हैं। गोवा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था अपने निचले स्तर पर है। याद रखिये, पिछले साल जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर में गिरावट आयी थी ... जीडीपी में गिरावट आई थी।’’ पूर्व संप्रग सरकार में वित्त मंत्री रहे चिदंबरम ने कहा, ‘‘सरकार गिरावट के बाद वी- आकार की तीव्र गति से पुनरूद्धार की बात करती है। इस साल भी जीडीपी महामारी पूर्व के स्तर पर नहीं पहुंचेगी। जब यह महामारी पूर्व के स्तर पर पहुंच जायेगी, तभी आप कह सकते हैं कि अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि जीडीपी में पुनरूद्धार वित्त वर्ष 2022-23 में हो सकता है। ‘‘लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार कितने मूर्खतापूर्ण निर्णय करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम