लाइव न्यूज़ :

त्योहारी सेल, बंपर खरीदारी, सात दिन, 29000 करोड़ रुपये का सामान बेचा, हर मिनट करीब 1.5 करोड़ के स्मार्टफोन की बिक्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2020 17:38 IST

पिछले साल कंपनियों ने अपनी त्योहारी सेल के दौरान पहले हफ्ते में 2.7 अरब डॉलर का सामान बेचा था। रेडसीर ने इस साल त्योहार से पहले वाली सेल में ई-कॉमर्स कंपनियों के चार अरब डॉलर का सामान बेचने का अनुमान जताया था।

Open in App
ठळक मुद्देसेल के पहले हफ्ते में 4.1 अरब डॉलर यानी करीब 29,000 करोड़ रुपये का सामान बेचा है। यह पिछले साल के मुकाबले 55 प्रतिशत अधिक है।रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियों की कुल त्योहारी बिक्री में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी सबसे अधिक यानी 47 प्रतिशत रही। ई-वाणिज्य मंचों पर सेल के पहले हफ्ते में हर मिनट करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के स्मार्टफोन की बिक्री हई।

नई दिल्लीः ई-कॉमर्स कंपनियों ने 15 से 21 अक्टूबर के बीच अपनी त्योहारी सेल के पहले हफ्ते में 4.1 अरब डॉलर यानी करीब 29,000 करोड़ रुपये का सामान बेचा है। यह पिछले साल के मुकाबले 55 प्रतिशत अधिक है।

बाजार आंकड़े जुटाने वाली कंपनी रेडसीर ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। पिछले साल कंपनियों ने अपनी त्योहारी सेल के दौरान पहले हफ्ते में 2.7 अरब डॉलर का सामान बेचा था। रेडसीर ने इस साल त्योहार से पहले वाली सेल में ई-कॉमर्स कंपनियों के चार अरब डॉलर का सामान बेचने का अनुमान जताया था।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियों की कुल त्योहारी बिक्री में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी सबसे अधिक यानी 47 प्रतिशत रही। इसकी वजह ज्यादा से ज्यादा नए मॉडलों या सस्ते स्मार्टफोन को बाजार में उतारना रहा। फ्लिपकार्ट, अमेजन, स्नैपडील इत्यादि समेत विभिन्न ई-वाणिज्य मंचों पर सेल के पहले हफ्ते में हर मिनट करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के स्मार्टफोन की बिक्री हई।

रेडसीर ने कहा कि त्योहारी बिक्री में फ्लिपकार्ट और अमेजन की कुल भागीदारी 90 प्रतिशत रही और इसमें वालमॉर्ट समूह की फ्लिपकार्ट ने बाजी मारी। दोनों की कुल बिक्री में से 68 प्रतिशत हिस्सेदारी फ्लिपकार्ट के पास रही।

रेडसीर कंसल्टिंग के निदेशक मृगांक गुटगुटिया ने कहा, ‘‘ ई-कॉमर्स कंपनियों ने हमारे कुछ हफ्ते पहले के अनुमान से अधिक बिक्री की। यह देश में ग्राहकों की खरीद धारणा में फिर से सुधार को दिखाता है।’’ क्षेत्र के आधार पर दूसरे दर्जे के शहरों की हिस्सेदारी सेल के दौरान अधिक रही और उम्मीद से ज्यादा ग्राहक इन शहरों से मिले।

रिपोर्ट के मुताबिक इस साल त्योहारी सेल के दौरान खरीदारी करने वाले ग्राहकों की संख्या 5.2 करोड़ तक पहुंच गयी जो पिछले साल की 2.8 करोड़ के मुकाबले 85 प्रतिशत अधिक है। इसमें से करीब 55 प्रतिशत ग्राहक आसनसोल, लुधियाना, धनबाद, राजकोट, जैसे दूसरे दर्जे के शहरों से मिले। 

टॅग्स :इकॉनोमीअमेजनफ्लिपकार्टदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स