लाइव न्यूज़ :

E-commerce company Amazon: कैश ऑन डिलीवरी सेवा में तहत अमेजन पे वॉलेट को 2000 रुपये के नोट से रिचार्ज कर सकेंगे ग्राहक, परेशानी को देखते हुए सुविधा शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2023 20:51 IST

E-commerce company Amazon: भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई को 2,000 रुपये के नोट को वापस लेने की घोषणा की थी। नोट को 30 सितंबर तक बैंक खाते में जमा करना होगा या फिर उसे बैंक में जाकर दूसरे नोट से बदला भी जा सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्दे नोट बदलने में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह सुविधा शुरू की है।ग्राहकों को 2,000 रुपये की राशि डिजिटल लेनदेन के माध्यम से खर्च करने में मदद मिलेगी। 2,000 रुपये के नोट को स्वीकार नहीं किया जा रहा है तो चिंता ना करें।

E-commerce company Amazon: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के ग्राहक अब कैश ऑन डिलीवरी सेवा के तहत अपना अमेजन पे खाता रिचार्ज करने के लिए 2,000 रुपये के नोट का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने 2,000 रुपये का नोट बदलने में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह सुविधा शुरू की है।

कंपनी ने कहा कि ग्राहक अपने अमेजन पे खाते में एक महीने में 2,000 रुपये के नोट समेत अधिकतम 50,000 रुपये जमा कर सकेंगे। घर पर ही अमेजन पे को रिचार्ज करने की सुविधा मिलने से ग्राहकों को 2,000 रुपये की राशि डिजिटल लेनदेन के माध्यम से खर्च करने में मदद मिलेगी।

अमेजन ने बयान में कहा, “अगर दुकानों पर भुगतान करने के लिए 2,000 रुपये के नोट को स्वीकार नहीं किया जा रहा है तो चिंता ना करें। आप अपने अगले कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर पर हमारे एजेंट को वह नोट दे सकते हैं।” भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई को 2,000 रुपये के नोट को वापस लेने की घोषणा की थी। इस नोट को 30 सितंबर तक बैंक खाते में जमा करना होगा या फिर उसे बैंक में जाकर दूसरे नोट से बदला भी जा सकता है। 

टॅग्स :अमेजनभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम