लाइव न्यूज़ :

जुलाई-दिसंबर के दौरान 17 प्रतिशत कंपनियों ने नए लोगों की नियुक्ति की मंशा जताई: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 21, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर नए लोगों (फ्रेशर्स) की नियुक्ति को लेकर धारणा में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 17 प्रतिशत नियोक्ता जुलाई-दिसंबर, 2021 के दौरान फ्रेशर्स की नियुक्ति का इरादा रखते हैं।

टीमलीज एडटेक की ‘करियर परिदृश्य रिपोर्ट’ में कहा गया है कि 17 प्रतिशत कंपनियां जुलाई-दिसंबर के दौरान फ्रेशर्स की नियुक्ति करना चाहती हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नए लोगों की नियुक्ति को लेकर भारत में धारणा सबसे अच्छी है। वैश्विक स्तर पर औसतन छह प्रतिशत कंपनियों ने फ्रेशर्स की नियुक्ति की मंशा जताई है। वहीं भारत में 17 प्रतिशत नियोक्ता नए लोगों की भर्ती की योजना बना रहे हैं।

जुलाई-दिसंबर की अवधि के लिए यह सर्वे 14 शहरों में 18 क्षेत्रों के बीच किया गया।

इसके अलावा सभी श्रेणियों में नए और अनुभवी दोनों प्रकार के लोगों की नियुक्ति की मंशा बढ़कर 31 प्रतिशत हो गई है।

टीमलीज एजटेक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शांतनु रूज ने कहा, ‘‘महामारी के बावजूद नये लोगों की नियुक्ति को लेकर धारणा में सुधार एक अच्छी बात है।’’

उन्होंने कहा कि आज कंपनियां विशेष योग्यता वाले लोगों को नौकरी देना चाहती हैं। ऐसे में युवाओं को खुद को विशेषज्ञता वाले कौशल के लिए तैयार करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम