लाइव न्यूज़ :

डुकाटी इंडिया ने नयी हाइपरमोटर्ड बाइक उतारीं, कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू

By भाषा | Updated: November 10, 2021 15:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर इटली की सुपरबाइक कंपनी डुकाटी ने बुधवार को भारत में अपनी नयी हाइपरमोटर्ड 950 श्रृंखला की मोटरसाइकिलें पेश कीं जिनकी कीमत 12.99 लाख रुपये (पूरे भारत में शोरूम कीमत) से शुरू होती है।

डुकाटी इंडिया ने बयान में कहा कि यह श्रृंखला दो संस्करणों में उपलब्ध होगी। इनमें शामिल हाइपरमोटर्ड 950 आरवीई की कीमत 12.99 लाख रुपये और हाइपरमोटर्ड 950 एसपी की कीमत 16.24 लाख रुपये है।

हाइपरमोटर्ड 950 दोहरे सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित है जो 9,000 आरपीएम पर 114 एचपी का पावर देता है और इसमें 14.5 लीटर का ईंधन टैंक लगा है।

डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्रा ने कहा, "वैश्विक बाजार में नयी हाइपरमोटर्ड 950 को मिली सफलता को देखने के बाद, हम भारत में हाइपरमोटर्ड 950 श्रृंखला को दो विशेष संस्करणों - हाइपरमोटर्ड 950 आरवीई और हाइपरमोटर्ड 950 एसपी में लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?