लाइव न्यूज़ :

डीपीआईआईटी ने बीमा क्षेत्र में स्वत: मार्ग से 74 प्रतिशत एफडीआई सीमा को अधिसूचित किया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने सरकार के बीमा क्षेत्र में स्वत: मार्ग से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) सीमा 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने के निर्णय को अधिसूचित कर दिया है।

विभाग के प्रेस नोट के अनुसार निर्णय विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) की अधिसूचना की तारीख से प्रभाव में आएगा।

बीमा (संशोधन) विधेयक, 2021 को संसद ने मार्च में पारित किया। विधेयक के जरिये बीमा कानून, 1938 को संशोधित किया गया है।

बीमा क्षेत्र में एफडीआई 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत 2015 में किया गया था। एफडीआई सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव एक फरवरी को पेश 2021-22 के बजट में किया गया था।

इस कदम से निजी क्षेत्र की 23 जीवन बीमा कंपनियों, 21 साधरण बीमा कंपनियों तथा सात विशेष निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को लाभ होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?