लाइव न्यूज़ :

एग्जिट पोल पर बाजार में बहार, सेंसेक्स 1,422 अंक उछला, निवेशकों की संपत्ति 5.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 20, 2019 17:35 IST

निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 1,422 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 421 अंक की जबर्दस्त तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30-शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,421.90 अंक यानी 3.75 प्रतिशत उछलकर 39,352.67 अंक पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘एक्जिट पोल’ सर्वेक्षणों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार को जनता द्वारा एक और मौका दिये जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है। राजग को 300 से अधिक सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। यह संख्या लोकसभा में 272 के सामान्य बहुत से कहीं अधिक है। मतों की गिनती 23 मई को होगी।

लोकसभा चुनावों के लिये मतदान संपन्न होने के बाद जारी सर्वेक्षणों में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सत्ता में लौटने की भविष्यवाणी का शेयर बाजारों में जोरदार स्वागत हुआ है।

निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 1,422 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 421 अंक की जबर्दस्त तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30-शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,421.90 अंक यानी 3.75 प्रतिशत उछलकर 39,352.67 अंक पर पहुंच गया।

दिन में कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 39,412.56 अंक और नीचे में 38,570.04 अंक तक गया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 421.10 अंक यानी 3.69 प्रतिशत चढ़कर 11,828.25 अंक पर पहुंच गया।

आम चुनाव के लिये रविवार को मतदान संपन्न होने के बाद जारी ‘एक्जिट पोल’ सर्वेक्षणों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार को जनता द्वारा एक और मौका दिये जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इन सर्वेक्षणों में राजग को 300 से अधिक सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। यह संख्या लोकसभा में 272 के सामान्य बहुत से कहीं अधिक है। मतों की गिनती 23 मई को होगी।

निवेशकों को उम्मीद है कि राजग के सत्ता में बने रहने से आर्थिक सुधारों की गति बनी रहेगी और पहले कार्यकाल में जिन कार्यों को शुरू किया गया उन्हें और तेजी से आगे बढ़ाया जायेगा। सेंसेक्स की तेजी में योगदान करने वाले शेयरों में स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, लार्सन एण्ड टुब्रो, यस बैंक, एचडीएफसी, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, मारुति सुजूकी, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में 8.64 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई।

इसके विपरीत बजाज आटो और इन्फोसिस में नुकसान रहा। एमके वेल्थ मैनेजमेंट के शोध प्रमुख जोसफ थॉमस ने कहा, ‘‘एक्जिट पोल में मौजूदा सरकार के फिर से सत्ता में लौटने की संभावना व्यक्त किये जाने के बाद घरेलू शेयर बाजार में सभी कारोबारी क्षेत्रों में अप्रत्याशित तेजी का रुख देखा गया।’’

उन्होंने कहा कि तेजी के इस रुख को बरकरार रखने के लिये नई सरकार से निर्णायक नीतिगत पहल की उम्मीद की जाती है। भूमि और श्रम सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत है। इसके साथ ही बैंक प्रणाली में मजबूती लाने और उसके पुनर्गठन का जो अधूरा काम रह गया है उसे जल्द से जल्द पूरा करना होगा।

इस बीच बाजार में भारी तेजी को देखते हुये पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बाजार में अपने निगरानी तंत्र को अधिक चाक- चौबंद कर दिया है ताकि बाजार में किसी भी तरह की साठगांठ वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। 

चुनाव बाद सर्वेक्षणों के नतीजे के बाद बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को 1,422 अंक से अधिक के उछाल से निवेशकों की संपत्ति 5.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। इन सर्वेक्षणों में भाजपा नीत राजग सरकार के सत्ता में लौटने की उम्मीद जतायी गयी है। शेयरों में तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5,33,463.04 करोड़ रुपये बढ़ गया।

सोमवार को कारोबार समाप्त होने पर बीएसई सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,51,86,312.05 करोड़ रुपये हो गया जो शुक्रवार को 1,46,58,709.68 करोड़ रुपये पर था। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है जब घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आयी है और इन तीन कारोबारी सत्रों में बीएसई सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 7.48 लाख करोड़ रुपये उछला।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 1,422 अंक की बढ़त के साथ 39,350 से ऊपर निकल गया। वहीं एनएसई निफ्टी फिर से 11,800 के स्तर को प्राप्त कर लिया। निवेशकों ने एक्जिट पोल में भाजपा की अगुवाई में राजग के पूर्ण बहुमत में आने के अनुमान को हाथों-हाथ लिया। भाषा रमण महाबीर महाबीर

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीइंडियाइकॉनोमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!