लाइव न्यूज़ :

Share Market: उछाल के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2025 11:20 IST

Share Market: शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 478.13 अंक बढ़कर 75,927.18 पर पहुंच गया।

Open in App

Share Market: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 478.13 अंक की बढ़त के साथ 75,927.18 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 149.1 अंक चढ़कर 23,056.70 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, जोमैटो, टेक महिंद्रा, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

हालांकि, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,096.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,140.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीबिजनेसshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम