लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर शेयर बाजारों में भी रही रौनक, मुहूर्त ट्रेडिंग में इन शेयरों में रही सबसे अच्छी उछाल

By भाषा | Updated: October 28, 2019 17:17 IST

दिवाली के दिन सेंसेक्स मजबूती के साथ 39,397.37 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान और बढ़कर 39,402.23 अंक तक चढ़ा। वहीं, निफ्टी भी 43.25 अंक बढ़कर 11,627.15 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग, महिन्द्रा एण्ड महिन्दा सहित वेदांता, इन्फोसिस के शेयरों में अच्छी उछालसेसेंक्स 192.14 अंक जबकि निफ्टी ने 43.25 अंक की लगाई छलांग

देश के शेयर बाजारों में नये संवत वर्ष 2076 की शुरुआत अच्छी रही। दीपावली के अवसर पर रविवार को हुये एक घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार में निवेशकों की खरीदारी से बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 192 अंक चढ़कर 39,250.20 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी बढ़कर 11,600 अंक से ऊपर पहुंच गया।

दीपावली के अवसर पर शेयर बाजार में हर साल विशेष मुहूर्त कारोबार होता है। इसी दिन नये संवत वर्ष की भी शुरुआत होती है। रविवार को संवत वर्ष 2076 की शुरुआत के मौके पर शाम सवा सात बजे तक हुये एक घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मजबूती के साथ 39,397.37 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान और बढ़कर 39,402.23 अंक तक चढ़ा।

निवेशकों का वाहन कंपनियों, सूचना प्रौद्योगिकी और बैंकों के शेयरों में लिवाली का जोर रहा। कारोबार के दौरान बाजार के उच्चस्तर पर मुनाफा वसूली से सूचकांक कारोबार समाप्ति के समय कुछ नीचे आ गया। फिर भी यह पिछले दिन के मुकाबले 192.14 अंक यानी 0.49 प्रतिशत ऊंचा रहकर 39,250.20 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 43.25 अंक यानी 0.37 प्रतिशत बढ़कर 11,627.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से टाटा मोटर्स, येस बैंक, महिन्द्रा एण्ड महिन्दा, वेदांता, इन्फोसिस और टेक महिन्द्रा के शेयरों में अच्छा उछाल दर्ज किया गया। दूसरी तरफ मारुति लिमिटेड, भारती एयरटेल, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर मूल्य में 0.78 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

शेयर ब्रोकरों ने कहा कि संवर्त वर्ष 2076 की शुरुआत के मौके पर निवेशकों में उत्साह रहा। खरीदारी का जोर रहने से विशेष मुहूर्त कारोबार में बाजार में तेजी रही। दूरसंचार और टिकाऊ उपभोक्ता सामानों को छोड़कर दूसरे क्षेत्रों के समूह सूचकांक में सुधार दर्ज किया गया।

पिछले संवत वर्ष 2075 में पूरे वर्ष के दौरान बीएसई सेंसेक्स 4,066.15 अंक यानी 11.62 प्रतिशत चढ़ा है जबकि निफ्टी सूचकांक 1,053.90 अंक यानी 10 प्रतिशत चढ़ा। बीएसई और एनएसई सोमवार 28 अक्टूबर को ‘दिवाली बलीप्रतिपदा’ के उपलक्ष्य में बंद रहे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम