लाइव न्यूज़ :

Diwali Gold Price: छोटी दिवाली पर सोना ₹1000 रुपये बढ़ा, जानें 30 अक्टूबर को क्या है गोल्ड के रेट

By संदीप दाहिमा | Updated: October 30, 2024 19:09 IST

Gold Price Today: दीपावली के ठीक पहले जोरदार डिमांड के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को पहली बार सोने की कीमत 1,000 रुपये के जबर्दस्त उछाल के साथ 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देGold Price on Diwali: छोटी दिवाली पर सोना ₹1000 रुपये बढ़ाGold Rate Today: 30 अक्टूबर को क्या है गोल्ड के रेट

Gold Price Today: दीपावली के ठीक पहले जोरदार डिमांड के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को पहली बार सोने की कीमत 1,000 रुपये के जबर्दस्त उछाल के साथ 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये बढ़कर 82,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। स्थानीय बाजारों में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,000 रुपये चढ़कर 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 81,400 रुपये और 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेज उछाल का श्रेय दिवाली के दौरान बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की भारी खरीदारी के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले अनिश्चित भू-राजनीतिक स्थिति के कारण मजबूत वैश्विक रुख को दिया। सोने की कीमत पिछले साल 29 अक्टूबर से 35 प्रतिशत बढ़कर 82,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। उस समय सोने की कीमत 61,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस बीच, लगातार पांचवें दिन बढ़त को जारी रखते हुए चांदी भी 1,300 रुपये उछलकर 1.01 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम था।

चांदी की कीमत पिछले वर्ष के 29 अक्टूबर के बाद से 36 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। पिछले साल इस समय चांदी का भाव 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.60 प्रतिशत या 16.80 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,797.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस शोध के विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, अमेरिका और जापान में बढ़ती राजनीतिक अनिश्चितता के साथ-साथ ब्याज दरों पर और अधिक संकेतों की उम्मीदसे सुरक्षित-निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग को बढ़ावा मिलने से इसकी कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। इस सप्ताह की शुरुआत में सर्राफा बाजार में मंदी रही क्योंकि ईरान पर इजरायल द्वारा कम गंभीर हमले ने पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की कुछ उम्मीदें जगाईं।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भावदिवालीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स