लाइव न्यूज़ :

दुनिया के बड़े शहरों में नये डेटासेंटर से दूरी, भारत को भी गौर करना चाहिये: माइक्रोसाफ्ट अधिकारी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 23:52 IST

Open in App

शीर्ष प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि एम्सटर्डम और सिंगापुर जैसे दुनिया के प्रमुख शहरों में कोई नया डेटासेंटर नहीं खोला जा रहा है क्योंकि इनमें बिजली की "भारी खपत" होती है। ऐसे में भारत को मुंबई में या उसके आसपास इस तरह की सभी क्षमताओं को केंद्रित करने को लेकर चौकस रहना चाहिए।उन्होंने सुझाव दिया कि मुंबई या दिल्ली या चेन्नई जैसे किसी एक शहर में क्षमताओं को केंद्रित करने के बजाय, उन्हें अलग-अलग शहरों में बांटा जाना चाहिए।माइक्रोसॉफ्ट के कंट्री डायरेक्टर (डेटा सेंटर्स) राहुल धर ने कहा, "कई विकसित शहरों, कई विकसित देशों ने वास्तव में उन शहरों में डेटा केंद्रों का निर्माण बंद कर दिया है। एम्सटर्डम जैसे शहर, आयरलैंड जैसे आधुनिक शहर, सिंगापुर जैसे अत्यंत आधुनिक शहर ... उन्होंने अपने शहरों में नए डेटा केंद्रों का विकास लगभग बंद कर दिया है। ये केन्द्र उन शहरों की पूरी बिजली को सोख दे रहे हैं।"उन्होंने उद्योग संगठन सीआईआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वैश्विक अनुभव से भारत को सीखना चाहिए और पूछा कि क्या इस पर काम करने के लिए देश में कोई कार्यबल है।धर ने सवाल किया, "हम मुंबई जैसे शहर में भीड़भाड़ को पूरी तरह कैसे कम कर सकते हैं क्योंकि ये (डेटासेंटर) मुंबई या शायद चेन्नई या नयी दिल्ली किसी भी दूसरे शहर की पूरी बिजली को खींच ले रहे हैं?" सिफी टैक्नालाजीज के कमल नाथ ने इसी कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान में देश की आधी डेंटासेंटर क्षमता मुंबई में ही केन्द्रित है और अनुमान बताता है कि यह योगदान आगे भी जारी रहेगा। इस पर गौर किया जाना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स