लाइव न्यूज़ :

नागर विमानन महानिदेशालय ने बोइंग 737 मैक्स विमान पर से पाबंदी हटायी

By भाषा | Updated: August 26, 2021 18:42 IST

Open in App

देश के विमानन नियामक डीजीसीए ने बृहस्पतिवार को बोइंग 737 मैक्स विमानों के वाणिज्यिक परिचालन पर लगी पाबंदी लगभग ढाई साल बाद हटा ली। उल्लेखनीय है कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इथोपियाई एयरलाइंस 737 मैक्स विमान के 10 मार्च को आदिस अबाबा के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 13 मार्च, 2019 को सभी बोइंग 737 मैक्स विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी थी। इस हादसे में 157 लोगों की मौत हो गयी थी। विमान बनाने वाली बोइंग मार्च 2019 से 737- मैक्स विमान में बदलाव कर रही है ताकि डीजीसीए समेत विभिन्न देशों के नियामक यात्री उड़ान सेवा की फिर से अनुमति दे। डीजीसीए ने 26 अगस्त, 2021 को अपने आदेश में कहा कि बोइंग 737 मैक्स एयरलाइन के परिचालन की अनुमति दी जाती है। यह अनुमति सेवा शुरू होने की जरूरतों को पूरा करने पर निर्भर है। नागर विमानन महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 737 मैक्स विमानों के वाणिज्यिक उड़ानों पर लगी पाबंदी हटाये जाने की पुष्टि की है। फिलहाल, केवल स्पाइसजेट एयरलाइन के बेड़े में बोइंग- 737 विमान है। भारत में किसी अन्य विमानन कंपनी के पास मैक्स विमान नहीं है। डीजीसीए के आदेश के बाद स्पाइसजेट को 12 मैक्स विमानों के वाणिज्यिक परिचालन पर रोक लगानी पड़ी थी। जेट एयरवेज के बेड़े में भी पांच मैक्स विमान थे। हालांकि विमान पट्टे पर देने वालों का बकाया नहीं चुकाने के कारण इन विमानों का परिचालन 13 मार्च, 2019 के पहले से बंद था। एक महीने बाद कोष के अभाव में जेट एयरवेज ने परिचालन बंद कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबीरपुर, सहरसा, मुंगेर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, वाल्मीकिनगर और बिहटा से ‘उड़ान’ योजना शुरू, बिहार के लोगों के लिए हवाई यात्रा सुलभ

कारोबारविमानन कंपनी शंख एयर की बड़ी घोषणा, लखनऊ से वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, चित्रकूट, इंदौर और देहरादून के लिए सेवाएं, नागर विमानन मंत्री नायडू से मुलाकात

कारोबारBoeing Layoffs: अमेरिकी कंपनी बोइंग ने भारत में की छंटनी, 100 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला

कारोबारIndian Aircraft Act: आज से बदलाव?, 90 साल पुराने विमान अधिनियम बाहर, जानें क्या है और कैसे करेगा काम

कारोबारBoeing: 17000 लोगों की नौकरी पर आफत?, बोइंग ने 438 कर्मचारियों को नोटिस भेजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम