लाइव न्यूज़ :

केंद्र के कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं किया: दिल्ली सरकार के नोटिस पर अमेरिकन एयरलाइंस

By भाषा | Updated: December 4, 2021 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर केंद्र सरकार के कोविड-19 दिशानिर्देशों का कथित रूप से उल्लंघन करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के एक दिन बाद अमेरिकन एयरलाइंस ने शनिवार को कहा कि उसकी न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान ने सभी मानदंडों का पालन किया है।

नयी दिल्ली जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर चिंताओं के मद्देनजर विदेश से यात्रियों के आगमन के लिए केंद्र द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के कथित गैर-अनुपालन के लिए एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिकन एयरलाइंस हमारे ग्राहकों और टीम के सदस्यों के स्वास्थ्य और भलाई को हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में रखती है और हम सरकारों द्वारा तय कोविड-19 दिशानिर्देशों और अन्य सभी नियमों और मानदंडों के पालन का ध्यान रखते हैं जहां हम काम करते हैं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘हमें नोटिस मिला और विश्वास है कि हमारी उड़ान नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार थी और हमने उसी के अनुसार प्रतिक्रिया दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम