लाइव न्यूज़ :

DICGC: सभी बैंक 31 अगस्त तक अपनी वेबसाइट और इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर अपना लोगो और क्यूआर कोड प्रमुखता से दिखाए, डीआईसीजीसी ने दिया निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2023 20:24 IST

DICGC: डीआईसीजीसी के पास पंजीकृत बीमाकृत बैंकों की संख्या 31 मार्च, 2023 तक 2,027 थी। इसमें 140 वाणिज्यिक बैंक शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देक्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) और सहकारी बैंकों की जमाएं शामिल हैं।बैंकिंग प्रणाली में भरोसा पैदा करने और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।डीआईसीजीसी के लोगो और डीआईसीजीसी वेबसाइट से जुड़े क्यूआर कोड को प्रमुखता से प्रदर्शित करेंगे।

DICGC: जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) ने सभी बैंकों से 31 अगस्त तक अपनी वेबसाइट और इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर अपना लोगो और क्यूआर कोड प्रमुखता से प्रदर्शित करने को कहा है। डीआईसीजीसी ने जमा बीमा योजना के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ऐसा कहा है।

बैंकों में पांच लाख रुपये तक की जमा राशि का बीमा डीआईसीजीसी करता है। इस योजना में वाणिज्यिक बैंकों, स्थानीय क्षेत्रीय बैंकों (एलएबी), भुगतान बैंकों (पीबी), लघु वित्त बैंकों (एसएफबी), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) और सहकारी बैंकों की जमाएं शामिल हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अनुषंगी कंपनी ने एक परिपत्र में कहा कि जमा बीमा विशेष रूप से छोटे जमाकर्ताओं की सुरक्षा करने, बैंकिंग प्रणाली में भरोसा पैदा करने और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

परिपत्र में कहा गया, ‘‘केंद्रित और सतत तरीके से जमा बीमा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए केंद्रीय बैंक की सलाह से यह फैसला किया गया है कि डीआईसीजीसी के साथ पंजीकृत सभी बैंक अब से अपनी वेबसाइट और इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर डीआईसीजीसी के लोगो और डीआईसीजीसी वेबसाइट से जुड़े क्यूआर कोड को प्रमुखता से प्रदर्शित करेंगे।''

इसमें कहा गया कि लोगो और क्यूआर कोड को दर्शाने से ग्राहकों को डीआईसीजीसी की जमा बीमा योजना के अंतर्गत आने वाले बैंकों को पहचानने में मदद मिलेगी और जमा बीमा के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। सभी संबंधित बैंकों को एक सितंबर, 2023 से इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। डीआईसीजीसी के पास पंजीकृत बीमाकृत बैंकों की संख्या 31 मार्च, 2023 तक 2,027 थी। इसमें 140 वाणिज्यिक बैंक शामिल थे।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)SBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?