लाइव न्यूज़ :

Dhanteras 2024: 20 टन बिकेगा सोना-चांदी?, शाम तक बाजार में चहल पहल, जानिए क्या है गोल्ड और सिल्वर रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2024 13:07 IST

Dhanteras 2024: धनतेरस पर कारोबार पिछले साल की तुलना में पांच प्रतिशत कम या पिछले साल के बराबर रहने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देदोपहर दो-ढाई बजे से देर शाम तक ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।सोने की ऊंची कीमतों के हिसाब से बिक्री प्रभावित होगी।सोने तथा चांदी के आभूषणों की खरीद के लिए शुभ दिन माना जाता है।

Dhanteras 2024: धनतेरस की सुबह आभूषण विक्रेताओं के लिए धीमी रही हालांकि उन्हें शाम तक ग्राहकों की संख्या तथा बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। सोने की ऊंची कीमत के कारण इसकी त्योहारी मांग कम होने की आशंका है। अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन संयम मेहरा ने कहा, ‘‘ कामकाजी दिन होने के कारण सुबह के समय लोगों की कम संख्या देखने को मिली क्योंकि लोग कार्यालय जा रहे हैं। हालांकि, हमें दोपहर दो-ढाई बजे से देर शाम तक ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा कि सोने की ऊंची कीमतों के हिसाब से बिक्री प्रभावित होगी। इस धनतेरस पर कारोबार पिछले साल की तुलना में पांच प्रतिशत कम या पिछले साल के बराबर रहने का अनुमान है। धनतेरस को कीमती धातुओं, सोने तथा चांदी के आभूषणों की खरीद के लिए शुभ दिन माना जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें इस धनतेरस पर 20 टन बिक्री की उम्मीद है, जो पिछले साल के बराबर है।

हालांकि, सोने की ऊंची कीमतों से बिक्री प्रभावित हो सकती है।’’ राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गई। 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शनिवार को क्रमश: 81,500 रुपये और 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक स्तर पर पहुंच गई थी।

हालांकि, चांदी 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन (पूर्वी क्षेत्र) ने कहा, ‘‘ वैश्विक अनिश्चितताओं तथा भू-राजनीतिक स्थितियों के बीच सोने की चमक कायम है, जबकि चांदी एक किफायती विकल्प के रूप में लोकप्रिय बनी है।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमओएफएसएल) ने हालांकि अनुमान लगाया गया कि चांदी की कीमतें संभावित रूप से सोने से आगे निकल सकती हैं। एमओएफएसएल का अनुमान है कि औद्योगिक मांग तथा सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी के कारण 12-15 महीने के भीतर एमसीएक्स पर चांदी 1,25,000 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं सोना क्रमशः 81,000 से 86,000 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावधनतेरसदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स