लाइव न्यूज़ :

डीजीटीआर ने चीन, इंडोनेशिया, वियतनाम से पॉलिएस्टर धागे पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: August 20, 2021 18:20 IST

Open in App

वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा डीजीटीआर ने चीन, इंडोनेशिया और वियतनाम से आने वाले पॉलिएस्टर धागे पर पांच साल के लिये डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है। इस धागे का इस्तेमाल कपड़े और घरेलू साज-सामान बनाने में किया जाता है। एक अधिसूचना में यह बात कही गई। इस कदम का मकसद घरेलू कंपनियों को इन देशों से होने वाले सस्ते आयात से बचाना है। व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने अपनी जांच के बाद इस शुल्क की सिफारिश की है। डीजीटीआर ने कहा कि इन देशों से धागों का आयात भारत में काफी घटी कीमतों पर किया जा रहा है, जिसने घरेलू उद्योग को प्रभावित किया है। निदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘इसलिए प्राधिकरण ने केंद्र सरकार से इस संबंध में अधिसूचना जारी होने की तारीख से पांच साल के लिए चीन, इंडोनेशिया और वियतनाम से निर्यात किए गए सभी सामानों के आयातों पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है।’’ इसके तहत चार अमेरिकी डॉलर प्रति टन से लेकर 281 डॉलर प्रति टन के बीच शुल्क की सिफारिश की गई है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय अंतिम निर्णय लेगा। घरेलू कंपनियों की इस बारे में प्राप्त शिकायत के बाद डीजीटीआर ने यह जांच की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएमपीईडीए की स्थापना का 50वां वर्ष, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम