लाइव न्यूज़ :

डीजीजीआई ने महाराष्ट्र में 498.5 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के लेनदेन का पता लगाया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 17:11 IST

Open in App

नागपुर, आठ जनवरी जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने महाराष्ट्र में 26 इकाइयों द्वारा 498.50 करोड़ रुपये के धोखाधड़ीपूर्ण लेनदेन का खुलासा किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह कहा गया है।

डीजीजीआई की विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसमें 12.78 करोड़ रुपये का नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) शामिल है जो कि मौके पर ही नकदी में वसूल कर लिया गया। इस अवसर पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि फर्जी बिलों के खिलाफ जारी अभियान के तहत डीजीजीआई की नागपुर क्षेत्र इकाई के अधिकारियों ने पिछले पखवाड़े के दौरान महाराष्ट्र में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में कई स्थानों पर छापे और तलाशी का अभियान चलाया।

जांच-पड़ताल के दौरान यह देखा गया कि संबंधित व्यवसायिक इकाइयां विभिन्न प्रकार के कर योग्य सामान में व्यापार कर रही थीं। इसमें सुपारी, कोयला से लेकर कपड़ा और लोहा तथा इस्पात उत्पाद शामिल हैं। इसमें कई इकाइयों का कोई अस्तित्व ही नही था और न ही उनका कोई संपत्ति प्रतिष्ठान मिला है। इन व्यावसायिक इकाइयों ने व्यावसायिक पते के लिये जीएसटी पोर्टल पर बिजली और किराया समझौते के फर्जी बिलों को अपलोड किया हुआ था।

इस पूरे मामले में 498.50 करोड़ रुपये के नकली कागजी लेनदेन पर 89.73 करोड़ रुपये का कुल फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल किया गया जिसमें से 12.78 करोड़ रुपये की नकद राशि जांच-पड़ताल के दौरान मौके से मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें