लाइव न्यूज़ :

केंद्र के सामने रखी जाएगी गोवा के लिए चार्टर्ड उड़ानों को बहाल करने की मांग: सावंत

By भाषा | Updated: August 18, 2021 10:50 IST

Open in App

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि उनकी सरकार इस साल अक्टूबर से तटीय राज्य में अंतरराष्ट्रीय चार्टर्ड उड़ानों को फिर से शुरू करने की मांग केंद्र के सामने रखेगी। गोवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जीसीसीआई) और ट्रैवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ गोवा (टीटीएजी) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए चार्टर्ड उड़ानों को बहाल करने की मांग की गई। कोविड-19 महामारी और उसके चलते लागू प्रतिबंधों के कारण राज्य में पर्यटन उद्योग को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। सावंत ने मंगलवार शाम को ज्ञापन का जिक्र करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘चार्टर्ड उड़ानों को फिर से शुरू करने का मुद्दा राज्य सरकार के दायरे में नहीं है। यह निर्णय केंद्र को लेना है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन उद्योग की मांग को केंद्र सरकार के समक्ष रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीGodaan Poster Release: प्रमोद सावंत ने किया फिल्म 'गोदान' का पोस्टर विमोचन; कहा- "भारतीय संस्कृति और गौ-सेवा को बढ़ावा देने वाली यह फिल्म सराहनीय है"

भारतगोवा जिला पंचायत चुनावः 50 में से 30 से अधिक सीट पर जीते भाजपा-एमजीपी, कांग्रेस 10, आम आदमी पार्टी तथा रिवोल्यूश्नरी गोअन्स पार्टी को 1-1 सीट

कारोबारहर साल 100 में से 55 भारतीय सर्दियों में घूमने में जाते हैं घूमने?, सबसे आगे गोवा, केरल, राजस्थान और हिमालयी राज्य, देखिए पूरी सूची

भारतGoa: नाइट क्लब अग्निकांड के बाद एक्शन में सरकार, सभी होटलों और क्लबों में आतिशबाजी पर लगाया बैन

क्राइम अलर्टGoa Nightclub Fire: भगोड़े अपराधियों को वापस लाना आसान नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?