लाइव न्यूज़ :

कोविड महामारी से दिल्ली के खान मार्केट में किराया जनवरी-मार्च में 17 प्रतिशत तक घटा

By भाषा | Updated: May 4, 2021 00:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई कोविड-19 महामारी के कारण दिल्ली के मशहूर और महंगे खुदरा बाजार खान मार्केट में मासिक किराया जनवरी-मार्च के दौरान पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 8 से 17 प्रतिशत कम हो गया। संपत्ति के बारे में परामर्श देने वाली एनरॉक ने यह जानकारी दी।

कंपनी के बयान के अनुसार इसी अवधि में मुंबई में बांद्रा लिंकिंग रोड, काला घोड़ा और फोर्ट में जैसे बाजारों में भी किराया 5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत कम हुआ है।

एनरॉक रिटेल के मुख्य परिचालन अधिकारी और संयुक्त प्रबंध निदेशक पंकज रंजन ने कहा, ‘‘महामारी के कारण वर्ष 2020 की शुरूआत से खुदरा क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। लॉकडाउन के बीच और उसके बाद के कुछ महीनों तक कोई बिक्री नहीं हुई। हम यह देख रहे हैं कि खुदरा दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर रहे हैं या भविष्य की खर्च योजनाओं को कम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसके कारण प्रमुख शहरों में खुदरा बाजारों में औसत मासिक किराया घटा है।

हालांकि, कुछ ऐसे बाजार भी हैं, जहां किराये में वृद्धि की प्रवृत्ति है।

उदाहरण के लिये हैदराबद के गाचीबावली, बंजारा हिल्स, जुबली हिल्स जैसे जगहों पर औसत किराया 2021 की पहली तिमाही में 2020 की पहली तिमाही की तुलना में बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम