लाइव न्यूज़ :

Delhi-NCR Mother Dairy: दूध, सब्जी और फल पर 650 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र के नागपुर में डेयरी संयंत्र और कर्नाटक में फल प्रसंस्करण संयंत्र शुरू करने की योजना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2024 16:55 IST

Delhi-NCR Mother Dairy: कारोबार का विस्तार करने के लिए दूध के साथ-साथ फल और सब्जियों के प्रसंस्करण के लिए दो नए संयंत्र स्थापित करने पर 650 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा संयंत्रों की क्षमता का विस्तार करने के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी। प्रसंस्करण क्षमताओं के विस्तार के लिए 750 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है।मदर डेयरी लगभग 525 करोड़ रुपये के निवेश के साथ महाराष्ट्र के नागपुर में एक बड़ा डेयरी संयंत्र लगा रही है।

Delhi-NCR Mother Dairy: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रमुख दुग्ध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी बढ़ती उपभोक्ता मांग के बीच अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए दूध के साथ-साथ फल और सब्जियों के प्रसंस्करण के लिए दो नए संयंत्र स्थापित करने पर 650 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके अलावा कंपनी अपने मौजूदा संयंत्रों की क्षमता का विस्तार करने के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी। मदर डेयरी फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स प्राइवेट लि. के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने कहा, ‘‘अपने वितरण नेटवर्क और उपभोक्ताओं तक पहुंच बढ़ाने के अपने प्रयास में हमने प्रमुख स्थानों पर अपनी डेयरी और एफएंडवी (फल और सब्जियां) प्रसंस्करण क्षमताओं के विस्तार के लिए 750 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है।’’

उन्होंने बताया कि मदर डेयरी लगभग 525 करोड़ रुपये के निवेश के साथ महाराष्ट्र के नागपुर में एक बड़ा डेयरी संयंत्र लगा रही है। इस नए संयंत्र की क्षमता प्रतिदिन छह लाख लीटर दूध के प्रसंस्करण की होगी, जिसे बाद में बढ़ाकर प्रतिदिन 10 लाख लीटर किया जा सकता है। यह नया संयंत्र मध्य और दक्षिण क्षेत्र के बाजारों में सेवा प्रदान करेगा।

बंदलिश ने कहा, ‘‘हम अपने सफल ब्रांड के तहत 125 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ कर्नाटक में एक नया फल प्रसंस्करण संयंत्र शुरू करने की भी योजना बना रहे हैं।’’ इन दोनों संयंत्रों के लगभग दो साल में पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इन दो नए संयंत्रों के अलावा हम लगभग 100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अपनी मौजूदा सुविधाओं में भी क्षमता का विस्तार कर रहे हैं।

वर्तमान में मदर डेयरी के पास कंपनी के स्वामित्व वाले नौ प्रसंस्करण संयंत्र हैं, जिनकी कुल दूध प्रसंस्करण क्षमता प्रतिदिन 50 लाख लीटर से अधिक है। यह तीसरे पक्ष की सुविधाओं में भी प्रसंस्करण करती है। बागवानी (फल और सब्जियां) खंड के लिए कंपनी के अपने चार संयंत्र हैं, जबकि खाद्य तेलों के लिए यह 15 सहायक संयंत्रों के माध्यम से विनिर्माण करती है। वित्त वर्ष 2022-23 में मदर डेयरी का कारोबार करीब 14,500 करोड़ रुपये रहा था।

 

टॅग्स :मदर डेयरीकर्नाटकनागपुरमहाराष्ट्रदिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम