लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro 2024: किसान आंदोलन से मेट्रो की जमकर कमाई!, 13 फरवरी को यात्री ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2024 18:27 IST

Delhi Metro 2024: डीएमआरसी ने अपने पोस्ट में कहा, "दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार (13 फरवरी, 2024) को 71.09 लाख दैनिक यात्रियों की संख्या दर्ज करके सितंबर 2023 में बनाए गए अपने सर्वाधिक दैनिक यात्रियों का रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो अब तक की सबसे अधिक दैनिक यात्रियों की संख्या थी।"

Open in App
ठळक मुद्देघंटों के लिए बंद करते हुए यात्रियों के प्रवेश और निकास को नियंत्रित किया था।यात्रियों को अन्य द्वारों से इन स्टेशनों में प्रवेश करने या बाहर निकलने की अनुमति दी गई थी।पिछले साल चार सितंबर को 71.03 लाख और 29 अगस्त 2023 को 69.94 लाख थी।

Delhi Metro 2024: दिल्ली मेट्रो में 13 फरवरी को 71.09 लाख दैनिक यात्रियों ने सफर किया जो अब तक का एक रिकार्ड है। यह उस दिन का रिकॉर्ड है जब राष्ट्रीय राजधानी तक किसानों के मार्च के चलते भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम देखा गया । दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(डीएमआरसी) ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में डेटा साझा करते हुए कहा कि उसने पिछले सितंबर में हासिल किए गए अपने पिछले रिकॉर्ड को पार कर लिया है। दिल्ली मेट्रो में दैनिक यात्रियों की संख्या पिछले साल चार सितंबर को 71.03 लाख और 29 अगस्त 2023 को 69.94 लाख थी। डीएमआरसी ने अपने पोस्ट में कहा, "दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार (13 फरवरी, 2024) को 71.09 लाख दैनिक यात्रियों की संख्या दर्ज करके सितंबर 2023 में बनाए गए अपने सर्वाधिक दैनिक यात्रियों का रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो अब तक की सबसे अधिक दैनिक यात्रियों की संख्या थी।"

मंगलवार को दिल्ली मेट्रो ने किसानों के दिल्ली मार्च के मद्देनजर नौ स्टेशनों पर कुछ गेट को कई घंटों के लिए बंद करते हुए यात्रियों के प्रवेश और निकास को नियंत्रित किया था। यात्रियों को अन्य द्वारों से इन स्टेशनों में प्रवेश करने या बाहर निकलने की अनुमति दी गई थी।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम