लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने 2021-22 के लिये 69,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 12:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च दिल्ली सरकार ने मंगलवार को 2021- 22 के लिये 69,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट को ‘‘देशभक्ति’’ की विषयवस्तु के साथ तैयार किया गया है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राज्य का बजट पेश करते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने देश की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष मनाने का फैसला किया है। इसके लिये वह 12मार्च से 75 सप्ताह तक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

सिसोदिया उप मुख्यमंत्री होने के साथ वित्त मंत्रालय का कामकाज भी संभाले हुये हैं।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति बजट के तहत राज्य सरकार राष्ट्रीय राजधानी में 500 स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिये 45 करोड़ रुपये की लागत से ऊंचे खंबे लगायेगी।

सिसोदिया ने कहा, कि राज्य के विद्यालयों में देशभक्ति की पढ़ाई के लिये ‘‘देशभक्ति पीरियड’’ भी शुरू किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि आप सरकार वर्ष 2047 तक दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय को सिंगापुर की प्रति व्यक्ति आय के बराबर ले जाने की इच्छा रखती है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 75वें सप्ताह के दौरान भगत सिंह के जीवन पर कार्यक्रम चलाने के लिये 10 करोड़ रुपये का आवंटन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष के बजट का कुल आकार मौजूदा वर्ष के बजट के मुकाबले 6.1 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब