लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने सर्किल दरों में 20 फीसदी की छूट 31 दिसंबर तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: October 1, 2021 00:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए, दिल्ली सरकार ने गुरुवार को सर्किल दरों में 20 प्रतिशत की छूट को और तीन महीने के लिए 31 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली वालों को हर मोर्चे पर मदद करती रहेगी।

अधिकारियों ने कहा कि यह छूट योजना इस साल फरवरी में कोविड-19 महामारी के बीच शुरू की गई थी और 30 सितंबर को समाप्त होनी थी।

केजरीवाल ने ट्विटर पर फैसले की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘सर्कल दरों में 20% की छूट जारी रहेगी। हम इस महामारी के दौरान दिल्ली के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे। हम हर मोर्चे और हर कदम पर दिल्ली के लोगों के साथ खड़े होंगे।’’

दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने भी कहा कि सरकार जरूरत के हर समय पर जनता की मदद करेगी।

दिल्ली में संपत्ति को आठ वर्गों में बांटा गया है। ये संपत्तियां ‘ए’ से लेकर ‘एच’ श्रेणी में रखी गई है। वर्तमान में ‘ए’ श्रेणी के तहत आने वाली संपत्तियों का सर्किल दर 7.74 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर है। दी गई छूट के बाद यह दर 6.19 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर रह जाती है। वहीं ‘एच’ श्रेणी के तहत आने वाली संपत्तियों की सर्किल दर 23,280 रुपये से घटकर 18,624 रुपये प्रति वर्ग मीटर रह जाती है।

अधिकारियों ने कहा कि इस छूट से अर्थव्यवसथा को बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम