लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 8 दिन में 218 करोड़ की शराब गटक गए दिल्लीवाले, बोतलें की संख्या देख हो जाएंगे दंग, जानें सरकार की कमाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2023 11:12 IST

आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या 31 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अधिक 20.30 लाख शराब की बोतलें बिकीं, जो करीब 45.28 करोड़ रुपये की थीं। उ

Open in App
ठळक मुद्दे 24 से 31 दिसंबर तक दिल्ली में विभिन्न प्रकार की शराब की रिकॉर्ड 1.10 करोड़ बोतलें बेची गईं, जिनमें ज्यादातर व्हिस्की थीं।दिल्ली सरकार ने दिसंबर 2022 में शराब उत्पाद शुल्क और मूल्य वर्धित कर से 560 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।दिल्ली में 2019 में 12.55 लाख, 2020 में 12.95 लाख और 2021 में 12.52 लाख और 2022 में 13.77 लाख शराब की बोतलें बिकीं।

नई दिल्लीः दिल्लीवासियों ने क्रिसमस की पूर्व संध्या से लेकर नए साल की पूर्व संध्या तक 218 करोड़ रुपये से अधिक की एक करोड़ से अधिक शराब की बोतलें खरीदीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या 31 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अधिक 20.30 लाख शराब की बोतलें बिकीं, जो करीब 45.28 करोड़ रुपये की थीं। उन्होंने बताया कि 24 से 31 दिसंबर तक दिल्ली में विभिन्न प्रकार की शराब की रिकॉर्ड 1.10 करोड़ बोतलें बेची गईं, जिनमें ज्यादातर व्हिस्की थीं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 में दिल्ली में 13.8 लाख शराब की बोतलों की औसत बिक्री हुई थी, जो पिछले तीन वर्षों में साल के अंत में हुई सबसे अधिक बिक्री है। दिल्ली सरकार ने दिसंबर 2022 में शराब उत्पाद शुल्क और मूल्य वर्धित कर से 560 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।

आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर महीने में दिल्ली में 2019 में 12.55 लाख, 2020 में 12.95 लाख और 2021 में 12.52 लाख और 2022 में 13.77 लाख शराब की बोतलें बिकीं। वर्तमान में, दिल्ली सरकार के चार उपक्रमों द्वारा संचालित लगभग 550 शराब की दुकानों के माध्यम से शहर में शराब बेची जा रही है।

शहर में 900 से अधिक होटल, पब और रेस्तरां के ‘बार’ में भी शराब मिलती है। आबकारी विभाग ने रिकॉर्ड बिक्री के साथ 2022 का अंत किया। हालांकि गत वर्ष उसके लिए काफी चुनौतियों भरा रहा था जिसमें आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन को लेकर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच शामिल है।

इस नीति को दिल्ली सरकार वापस ले चुकी है। त्योहारों पर अक्सर आबकारी विभाग को अच्छा राजस्व मिलता है। अक्टूबर 2022 में दिवाली के दौरान दिल्ली में 100 करोड़ रुपये से अधिक की 48 लाख से अधिक बोतलें बिकीं थीं।

आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 24 दिसंबर 2022 को शहर में 28.8 करोड़ रुपये की 14.7 लाख बोतलें बेची गईं। हाल ही में 27 दिसंबर को दिल्ली में सबसे कम शराब की बोतलें बिकीं, तब 19.3 करोड़ रुपये की 11 लाख से कम बोतलें बिकी थीं।

टॅग्स :दिल्ली सरकारदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम