लाइव न्यूज़ :

Delhi Budget: स्वच्छता-पानी के लिए ₹9000 करोड़?, 100 झुग्गी झोपड़ी कॉलोनियों में 100 अटल कैंटीन, 100 करोड़ होंगे खर्च, जानें मुख्य बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 25, 2025 12:20 IST

Delhi Budget: नई जल पाइपलाइन बिछाई जाएंगी, सीवर लाइनों का विस्तार होगा और हर नागरिक को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देहर घर तक पहुंचेगा साफ पानी, सीवर सिस्टम अपग्रेड होगा।बेहतर बनाने के लिए ₹9,000 करोड़ का आवंटन किया गया है।जरूरतमंदों को सस्ता और पौष्टिक भोजन प्रदान करेंगे।

Delhi Budget: दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट मंगलवार को पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के बजट की तुलना में 31.5 प्रतिशत अधिक है। पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान भारत योजना लागू करने की घोषणा की गई, दिल्ली सरकार ने भारत सरकार के 5 लाख के अलावा 5 लाख का टॉप अप करके 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य इंश्योरेंस का टॉप अप देने का फैसला किया। हर घर तक पहुंचेगा साफ पानी, सीवर सिस्टम अपग्रेड होगा।

जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ₹9,000 करोड़ का आवंटन किया गया है। इससे नई जल पाइपलाइन बिछाई जाएंगी, सीवर लाइनों का विस्तार होगा और हर नागरिक को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। 100 करोड़ के बजट से 100 झुग्गी झोपड़ी कॉलोनियों में अटल कैंटीन की स्थापना कर जरूरतमंदों को सस्ता और पौष्टिक भोजन प्रदान करेंगे।

 

भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य पर 100 अटल कैंटीन खोली जाएंगी, जहां कम कीमत पर पौष्टिक भोजन मिलेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘व्यापारी कल्याण बोर्ड’ के गठन की घोषणा की और कहा कि हर दो वर्ष में शहर में ‘वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा। झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव है।

गुप्ता ने इसे ‘‘ऐतिहासिक बजट’’ करार दते हुए इस बात पर जोर दिया कि ‘‘भ्रष्टाचार और अक्षमता’’ का दौर अब समाप्त हो गया है, क्योंकि सरकार ने पूंजीगत व्यय को दोगुना कर 28,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है। इस बढ़े हुए व्यय को सड़क, सीवर प्रणाली और जलापूर्ति सहित बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च किया जाएगा।

बजट में बिजली, सड़क, पानी और संपर्क समेत 10 प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बेहतर परिवहन संपर्क के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव भी किया। कल्याणकारी कदम के तहत पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने के लिए 5,100 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के लिए 2,144 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसका मकसद राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ने दिल्ली में 26 वर्ष के बाद बजट प्रस्तुत किया है। पार्टी ने पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर सत्ता में वापसी की थी।

टॅग्स :दिल्ली सरकाररेखा गुप्ताDelhi BJPआतिशी मार्लेनाAtishi Marlena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित