लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः व्हाट्सऐप के करिए जन्म और जाति प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन, मैसेजिंग ऐप पर ही मिलेंगे प्रमाणपत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2025 14:43 IST

वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि ‘गवर्नेंस थ्रू व्हाट्सऐप’ पहल के तहत फिलहाल जिन सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, उन्हें कृत्रिम मेधा (एआई) की मदद से व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देविभिन्न विभागों की लगभग 50 सेवाओं की पहचान की गई है।लोग व्हाट्सऐप के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।अधिक सुलभ, पारदर्शी और तेज बनाना है।

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार अपनी कई सेवाओं को ‘फेसलेस’ (बिना आमने-सामने संपर्क के) बनाने पर काम कर रही है, जिसके तहत जन्म और जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों के लिए अब व्हाट्सऐप के जरिए आवेदन किए जा सकेंगे और इस मैसेजिंग ऐप पर ही प्रमाणपत्र मिल जाएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों की लगभग 50 सेवाओं की पहचान की गई है।

जिनके लिए लोग व्हाट्सऐप के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि ‘गवर्नेंस थ्रू व्हाट्सऐप’ पहल के तहत फिलहाल जिन सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, उन्हें कृत्रिम मेधा (एआई) की मदद से व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और तेज बनाना है ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारी ने बताया कि उपयोगकर्ता एक द्विभाषी चैटबॉट (हिंदी और अंग्रेज़ी में) के साथ बातचीत कर सकेंगे, जो उन्हें जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों और अन्य सेवाओं के लिए आवेदन करने, आवश्यक कागजात अपलोड करने और शुल्क का भुगतान करने में मदद करेगा। यह परियोजना सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार की जा रही है।

विभाग ने पिछली दिल्ली सरकार के कार्यकाल में सरकारी सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने की योजना चलाई थी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को लागू करने की जिम्मेदारी एक प्रौद्योगिकी कंपनी को सौंपी जाएगी, जिसे सरकार इस प्रणाली को डिजाइन और लागू करने के लिए नियुक्त करेगी। 

टॅग्स :दिल्ली सरकाररेखा गुप्तादिल्लीव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम