लाइव न्यूज़ :

भुगतान में देरी, बिजली खरीद समझौतों पर हस्ताक्षर नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियां: इक्रा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:10 IST

Open in App

नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं लगाने वाली कंपनियों को भुगतान में देरी तथा बिजली खरीद और बिक्री समझौते पर हस्ताक्षर मामले में धीमी प्रगति क्षेत्र के विकास के रास्ते में प्रमुख चुनौतियों में शामिल हैं। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने यह कहा। इक्रा रेटिंग्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सह-समूह प्रमुख गिरीश कुमार कदम ने कहा कि वित्त वर्ष 2029-30 तक 4,50,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य के साथ अनुकूल नीति तथा प्रतिस्पर्धी शुल्क दरों को देखते हुए स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश संभावनाएं मजबूत बने रहने की उम्मीद है। मध्यम अवधि में बिजली क्षेत्र में क्षमता वृद्धि को गति नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से मिलेगी। इस क्षेत्र में 40,000 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। कदम ने इक्रा की रिपोर्ट में कहा कि हालांकि वृद्धि के रास्ते में मुख्य चुनौती क्रियान्वयन के स्तर पर है। यह मुख्य रूप से जमीन और पारेषण ढांचागत सुविधाओं से संबद्ध है। इसके अलावा बिजली खरीद समझौतों और बिजली बिक्री समझौतों के मामले में धीमी गति भी एक चुनौती है। हालांकि इस मामले में सुधार हो रहा है। क्रियान्वयन स्तर पर चुनौती के अलावा नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं लगाने वाली कंपनियों के समक्ष समस्या सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली वितरण कंपनियों से होने वाले भुगतान में देरी और ग्रिड से जुड़ी हुई हैं। ग्रिड से जुड़ी चुनौती कुछ राज्यों में खासकर उच्च शुल्क दरों वाली परियोजनाओं को लेकर है। रेटिंग एजेंसी के अनुसार घरेलू नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिये परिदृश्य स्थिर बना हुआ है। इसका कारण सरकार की तरफ से नीतिगत समर्थन, अच्छी-खासी परियोजनाओं का क्रियान्वयन के स्तर पर होना और शुल्क के मामले में सौर तथा पवन ऊर्जा परियोजनाओं द्वारा प्रतिस्पर्धी दर की पेशकश है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आयातित सेल और मोड्यूल पर मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) लगाये जाने, उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना तथा कई परियोजनाओं के लिये घरेलू मोड्यूल के उपयोग की जरूरत जैसे ठोस नीतिगत समर्थन के कारण घरेलू सौर मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के लिये स्थिति अनुकूल बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2022-23 में वाहन कलपुर्जा कंपनियों के आय में हो सकती है बढ़ोतरी, रेटिंग एजेंसी इक्रा का दावा- इतने प्रतिशत वृद्धि की है उम्मीद

कारोबारमकानों की बिक्री जून तिमाही में सालाना आधार पर दो गुना बढ़ी: इक्रा

कारोबारबिजली लागत बचाने के लिए सीमेंट कंपनियां वैकल्पिक स्रोतों में 1,700 करोड़ रुपये निवेश करेंगी: रिपोर्ट

कारोबारभारतीय विमानन उद्योग को 26,000 करोड़ रुपये का घाटा होने का अनुमान: रिपोर्ट

कारोबारकोविड प्रतिबंधों में ढील के साथ जुलाई में आर्थिक गतिविधियों में सुधार हुआ मजबूत: इक्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा