लाइव न्यूज़ :

3498 करोड़ रुपये में डील?, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड ने सेंचुरी पल्प को आईटीसी को बेचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2025 09:28 IST

लुगदी एवं कागज इकाई सेंचुरी पल्प एंड पेपर का विनिवेश कंपनी की मूल्य जुटाने की कवायद का हिस्सा है।

Open in App
ठळक मुद्देकारोबार- रियल एस्टेट में विकास के अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।रणनीतिक पोर्टफोलियो विकल्प है और कंपनी के शेयरधारकों के लिए मूल्य जुटाता है।

नई दिल्लीः आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड (एबीआरईएल) ने संपत्ति कारोबार पर ध्यान केंद्रित करने की अपनी रणनीति के तहत सोमवार को अपना लुगदी एवं कागज कारोबार 3,498 करोड़ रुपये में आईटीसी को बेचने की घोषणा की। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने उत्तराखंड के लालकुआं में स्थित लुगदी एवं कागज उपक्रम आईटीसी लिमिटेड को बेचने के लिए कारोबार हस्तांतरण समझौता को मंजूरी दे दी है। रियल एस्टेट कंपनी ने कहा, ‘‘कारोबार का हस्तांतरण 3,498 करोड़ रुपये की एकमुश्त नकद राशि के लिए होगा, जिसका भुगतान आईटीसी की तरफ से आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट को किया जाएगा।’’ लुगदी एवं कागज इकाई सेंचुरी पल्प एंड पेपर का विनिवेश कंपनी की मूल्य जुटाने की कवायद का हिस्सा है।

बयान के मुताबिक, इस बिक्री से कंपनी को अपने मुख्य कारोबार- रियल एस्टेट में विकास के अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट के प्रबंध निदेशक आर के डालमिया ने कहा, ‘‘एबीआरईएल की तरफ से लुगदी एवं कागज उपक्रम का विनिवेश एक रणनीतिक पोर्टफोलियो विकल्प है और कंपनी के शेयरधारकों के लिए मूल्य जुटाता है।’’

डालमिया ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में सेंचुरी पल्प एंड पेपर मजबूत प्रदर्शन और उच्च स्थिरता मानकों का पर्याय बन गया है। आकार और मूल्य में इसे अगले स्तर पर ले जाने के लिए कंपनी को एक विश्वसनीय एवं अच्छी तरह से स्थापित कंपनी आईटीसी मिलने पर खुशी है।’’

टॅग्स :शेयर बाजारभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स