लाइव न्यूज़ :

वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने की समय सीमा बढ़ी, चेक करें नई तारीख

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 22, 2023 12:24 IST

केंद्र सरकार ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2023 से आगे बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2023 से आगे बढ़ा दी है।जानिए कि अब नई डेट क्या है।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2023 से बढ़ाकर 31 मार्च 2024 कर दी गई है। इसके साथ ही यूजर्स 31 मार्च 2024 तक अपने आधार को वोटर आईडी से ऑनलाइन या एसएमएस के जरिए लिंक कर सकते हैं। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग ने कहा, "लिंकिंग प्रक्रिया प्रकृति में अनिवार्य नहीं है, लेकिन एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में या एक से अधिक बार एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के नाम के पंजीकरण की पहचान करने में मदद करती है।" दिसंबर 2021 में लोकसभा में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक पारित होने के बाद आधार को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने को अधिकृत किया गया था।

जानें प्रक्रिया

-राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

-पोर्टल में लॉग इन करें।

-"मतदाता सूची में खोजें" विकल्प पर जाएं।

-विवरण भरें और फिर आधार संख्या दर्ज करें।

-उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण के उद्देश्य से पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक ओटीपी प्राप्त करेंगे।

-ओटीपी दर्ज करें। इससे आपका वोटर आईडी कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

टॅग्स :आधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम