लाइव न्यूज़ :

डीबीटी ने ‘लॉकडाउन’ के दौरान सरकार को त्वरित प्रभावी उपाय करने में मदद की: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 11, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर भारत के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) कार्यक्रम ने 2020 में अप्रत्याशित रूप से कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ के दौरान सरकार को त्वरित प्रभावी उपाय करने में मदद की है। हालांकि योजना के व्यापक दायरे के बावजूद कुछ खामियां बरकरार हैं। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

लेखक वी अनंत नागेश्वरन, लवीश भंडारी और सुमिता काले ने 'प्रत्यक्ष लाभ अंतरण: स्थिति और आगे की चुनौतियां' शीर्षक वाली रिपोर्ट में आगे कहा कि भारत का डीबीटी कार्यक्रम 2013 से आगे बढ़ रहा है। नागेश्वरन प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, “पिछले कुछ वर्षों से जारी डीबीटी के परिणामस्वरूप 2020 में अप्रत्याशित कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान त्वरित प्रभावी कदम उठाए गए। डीबीटी के जरिये लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने में काफी मदद मिली है। उसके बावजूद कुछ खामियां हैं।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक उचित ग्राहक शिकायत निवारण तंत्र की जरूरत है। इसका समन्वय प्रधानमंत्री कार्यालय और नीति आयोग के स्तर पर होने की आवश्यकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2020-21 में, कुल 179.9 करोड़ लाभार्थियों को सहायता मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम