लाइव न्यूज़ :

डालमिया भारत शुगर ने पेश किया पैकेटबंद चीनी

By भाषा | Updated: March 18, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज (डीबीएसआईएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने बिजनेस-टू-कंज्यूमर (उपभोक्ता) बाजार खंड में कदम रखा है। कंपनी ने डालमिया उत्सव ब्रांड नाम के तहत पैकेटबंद चीनी पेश करने की घोषणा की है।

डीबीएसआईएल के पूर्णकालिक निदेशक बी बी मेहता ने एक बयान में कहा, ‘‘हम 'डालमिया उत्सव' की पेशकश पर बेहद उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य विश्वस्तरीय और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन प्रक्रिया का उपयोग करके उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाली चीनी उपलब्ध कराना है।’’

कंपनी ने कहा, उसकी योजना शुरुआती चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ब्रांडेड पैकेट और पाउच में 'सल्फर मुक्त सफेद क्रिस्टल चीनी और प्राकृतिक ब्राउन शुगर' उतारने की है।

इनमें दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, बिहार तथा पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

स्वास्थ्य13 जिलों के 339 स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा, 30 से अधिक अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए पांच बिस्तरों वाले विशेष ‘कूल रूम’, दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर एक्शन

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

क्रिकेटLSG vs KKR: कौन हैं लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहसिन खान, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ झटके 5 विकेट

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात?, कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?