लाइव न्यूज़ :

महंगाई: 7 वर्षों में दुगने बढ़ गए सिलेंडर के दाम, केरोसीन भी महंगा, पेट्रोल और डीजल ने किया बेहाल, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2021 17:13 IST

केंद्रीय प्राकृतिक गैस व पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि बीते 7 साल में घरेलू रसोई गैस की कीमतें दोगुनी होकर 819 रुपए प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने पिछले कुछ समय में रसोई गैस सिलेंडर के दाम में जबरदस्त वृद्धि की है.पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी पूरे देश में रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं.पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कलेक्शन में 459 फीसदी का उछाल आया है.

नई दिल्लीः सरकार ने स्वयं माना कि पिछले सात वर्षों में घरेलू रसोई गैस की कीमतें दोगुनी होकर 819 रुपए प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई हैं.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल की बढ़ती कीमतों पर सवालों के लिखित जवाब में बताया कि इस मूल्य वृद्धि के साथ ही पेट्रोल और डीजल पर कर में बढ़ोतरी से कलेक्शन में 459 % से ज्यादा का इजाफा हुआ है. घरेलू गैस की खुदरा बिक्री कीमत एक मार्च 2014 को 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 410.50 रुपए थी. जबकि इस महीने सिलेंडर की कीमत 819 रुपए पर पहुंच गई है.

मालूम हो कि इस साल अब तक घरेलू सब्सिडी वाला सिलेंडर 225 रुपए महंगा हुआ है. दिसंबर 2020 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 594 रु पए का था. पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के तहत गरीबों को मार्च 2014 में एक लीटर केरोसीन 14.96 रुपए पर मिल रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 35.35 रुपए हो गई है.

पेट्रोल-डीजल पर बढ़ा कर संग्रह लोकसभा में बताया गया कि मौजूदा समय में सरकारी क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय उत्पाद की कीमत, एक्सचेंज रेट, टैक्स स्ट्रक्चर, इनलैंड फ्राइट के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत तय करती हैं. 2013 में दोनों ईंधन पर जमा टैक्स 52,537 करोड़ रु पए था, जो 2019-20 में बढ़कर 2.13 लाख करोड़ रुपए हो गया.

वहीं वित्त वर्ष 2020-21 के 11 महीनों में कर संग्रह बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. आज नहीं बढ़ाई कीमत ज्ञात हो कि सरकार ने आज सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की. दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपए जबकि डीजल का दाम 81.47 रु पए प्रति लीटर है. वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपए व डीजल की कीमत 88.60 रुपए प्रति लीटर है.

टॅग्स :एलपीजी गैसपेट्रोल का भावडीजल का भावइकॉनोमीनरेन्द्र सिंह तोमरधर्मेंद्र प्रधाननिर्मला सीतारमणभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम