लाइव न्यूज़ :

सीवीसी ने बैंकों से लोकपाल अधिकारियों के लिए निर्बाध कार्यकाल सुनिश्चित करने के लिए कहा

By भाषा | Updated: June 18, 2021 23:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली 18 जून केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के संगठनों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सभी मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) को लोकपाल से प्राप्त भ्रष्टाचार की शिकायतों की प्रारंभिक जांच करने वाले अधिकारियों के लिए न्यूनतम चार महीने का निर्बाध कार्यकाल सुनिश्चित करने के लिए कहा।

सतर्कता अधिकारी एक सरकारी संगठन में आयोग की एक शाखा के रूप में कार्य करते हैं।

उसने एक आदेश में कहा कि लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 की धारा 20 (1) (बी) के तहत निहित प्रावधानों के अनुसार, समूह ए, बी, सी या डी से संबंधित लोक सेवकों के संबंध में शिकायतें लोकपाल द्वारा प्रारंभिक जांच के लिए सीवीसी को भेजी जाती हैं।

सीवीसी ने कहा, "आयोग ने मुख्य सतर्कता अधिकारियों से प्रारंभिक जांच करने वाली अधिकारियों को कम से कम चार महीने का निर्बाध कार्यकाल सुनिश्चित करने के लिए कहा है। ताकि ऐसी शिकायतों की जांच में निरंतरता बनी रहे और वह समय पर पूरी हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम