लाइव न्यूज़ :

सीएससी, टाटा पावर गांवों में 10,000 सौर ऊर्जा चालित छोटे ग्रिड स्थापित करेगी

By भाषा | Updated: April 15, 2021 23:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल सरकार की ई-संचालन सेवा इकाई सीएससी ने बृहस्पतिवार को टाटा पावर के साथ गठजोड़ की घोषणा की। यह भागीदारी देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सौर बिजली चालित छोटे आकार के ग्रिड और वाटर पंपों के लिये है।

इसके तहत टाटा पावर गांवों में रहने वालों के लिये साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) के जरिये मदद देने के लिये 10,000 छोटे आकार के (माइक्रो) ग्रिड स्थापित करेगी।

सीएससी ई-गर्वनेंस सर्विसेज इंडिया के प्रबंध निदेशक दिनेश त्यागी ने कहा कि इस भागीदारी से गांवों में सरकार के स्वच्छ और भरोसेमंद ऊर्जा उपलब्ध कराने के अभियान को गति मिलेगी।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘इस भागीदारी से ऊर्जा पहुंच बढ़ेगी और ग्रिड से इतर यानी छोटे ग्रिड के जरिये आर्थिक अवसर सृजित होंगे। साथ ही इससे गांव में लोगों को महंगे केरोसीन जैसे ईंधन के उपयोग से राहत मिलेगी...।’’

बयान के अनुसार इस भागीदारी के तहत 3.75 लाख से अधिक सीएससी किसानों को सौर वाटर पंप की आपूर्ति में शामिल होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में रिहायशी और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में छोटे ग्रिड स्थापित करने में मदद करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार